रविवार का राशिफल:कर्क राशि के लोग किसी भी काम को नजरअंदाज न करें, तुला राशि के लोग हर एक अवसर पर ध्यान जरूर दें

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार, 29 जनवरी को मेष राशि के लोगों पुराने विचारों को छोड़कर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर रहेगा। कर्क राशि के लोग किसी भी काम को नजरअंदाज न करें। तुला राशि के लोगों को हर एक अवसर ध्यान देना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष - THE TOWER

पुराने विचारों को छोड़कर नई सोच अपनाने की कोशिश करें। कुछ कामों में कठिनाइयां हो सकती हैं। नए कामों का अनुभव लेने के लिए खुद को तैयार करने की आवश्यकता है। असफलता के डर से निकलकर पूरी क्षमता से काम करेंगे तो मनचाहा बदलाव जीवन में आ सकता है।

करियर : वरिष्ठ लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जिसे केवल काम के जरिए ही दूर किया जाएगा।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी हुई नकारात्मक बातों के बारे में जरूरत से अधिक विचार न करें।

हेल्थ : सिर में भारीपन हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

वृषभ - TEN OF PENTACLES

पैसों से संबंधित काम में परिवार के लोगों की सहायता लेने की आवश्यकता होगी। जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उनमें बदलाव करने के लिए किसी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करें। अपनी तुलना अन्य लोगों के साथ करने की वजह से नाराजगी और नकारात्मकता बढ़ सकती है।

करियर : पारिवारिक व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है, लेकिन काम में बदलाव करने के लिए कोशिश करनी होगी।

लव : वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।

हेल्थ : एसिडिटी बढ़ सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

मिथुन - SEVEN OF CUPS

भविष्य संबंधी चिंता की वजह से कोई अवसर प्राप्त करना मुश्किल होगा। निर्णय लेते समय अन्य लोगों के द्वारा प्राप्त होने वाली आलोचना को महत्व न देकर केवल अपने विचार और अपेक्षाओं को ध्यान में रखना होगा। वक्त के अनुसार परिस्थिति बदलती हुई नजर आएगी, लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण बात को नजरअंदाज न करें।

करियर : व्यापार में अनेक अवसर मिल सकते हैं।

लव : पार्टनर के विचारों को ठीक से समझने की कोशिश करें। रिलेशनशिप से जुड़ी नकारात्मकता दूर होने लगेगी।

हेल्थ : बुखार और बदन दर्द की तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

कर्क - FIVE OF PENTACLES

कठिन समय में अपेक्षित लोगों का साथ प्राप्त होगा। जीवन में व्यस्तता बढ़ती हुई नजर आ रही है। किसी भी काम को नजरअंदाज न करें। पैसों से संबंधित चिंता रहेगी, लेकिन अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको प्रयत्न बढ़ाने होंगे।

करियर : भविष्य में आप जो अवसर प्राप्त करना चाहते हैं, उसके लिए अभी से स्किल्स को बेहतर करने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत बंद हो सकती है। फिर भी जरूरत के अनुसार एक-दूसरे का साथ देते रहेंगे।

हेल्थ : वजन को नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

सिंह - EIGHT OF WANDS

अपने काम की चर्चा बाहरी लोगों के साथ न करें। अभी भी योजना पर टिके रहते हुए काम करने की आवश्यकता है। दूरदृष्टि रखकर निर्णय लें। अभी वर्तमान को सुधारने के लिए अधिक से अधिक प्रयत्न करने की जरूरत है।

करियर : विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगने की वजह से करियर को गंभीरता से लिया जाएगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता दूर करने के लिए पार्टनर के साथ के संवाद सुधारना आवश्यक होगा।

हेल्थ : पैर दर्द और शारीरिक कमजोरी बनी रहेगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

कन्या - SEVEN OF PENTACLES

हर एक बात का ठीक से अवलोकन करते हुए खुद की गलतियां सुधारने की कोशिश करें। अभी बेचैनी और चंचलता बढ़ती हुई नजर आ रही है, संयम से ही अपनी परिस्थिति में बदलाव कर पाना संभव होगा। इस बात का ध्यान रखें। अन्य लोगों के दबाव में आकर गलत निर्णय लेने की संभावना बन रही है। सतर्कता रखनी होगी।

करियर : काम की वजह से यात्रा करने का मौका मिल सकता है।

लव : अपेक्षित व्यक्ति से लव प्रपोजल प्राप्त होने में वक्त लगेगा।

हेल्थ : सर्दी और खांसी की तकलीफ बढ़ती हुई नजर आ रही है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 5

तुला - PAGE OF CUPS

हर एक अवसर पर ध्यान दें। हर काम में आर्थिक लाभ प्राप्त हो, ये जरूरी नहीं है, लेकिन मिल रहा अनुभव आपके लिए उपयोगी साबित होगा। अचानक परिस्थिति में बदलाव नजर आएगा। फिर भी किसी काम में हड़बड़ी न करें।

करियर : नौकरी में प्राप्त होने वाले अवसर के बारे में विचार जरूर करें।

लव : आज किसी समस्या को सुलझाने के लिए पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा।

हेल्थ : कमर में जकड़न हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

वृश्चिक - JUSTICE

नियम-कायदे से संबंधित तकलीफ दूर करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। अधिकतर निर्णय आपके पक्ष में होंगे। फिर भी किसी भी बात को हल्के में न लेते हुए, उसे पूरी तरह से समझने की कोशिश करें। किसी व्यक्ति के साथ हुए वाद-विवाद को और बढ़ने न दें।

करियर : अपने कार्य क्षेत्र में प्रगति प्राप्त करने के लिए आवश्यक ट्रेनिंग या ज्ञान के विस्तार के लिए प्रयत्न करने होंगे।

लव : परिवार में किसी व्यक्ति का विवाह तय हो सकता है।

हेल्थ : आंखों की जलन या आंखों से संबंधित तकलीफ होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

धनु - THE STAR

जीवन में संतुलन बनता हुआ नजर आएगा। लोगों के साथ सुधरते संबंधों की वजह से मिलकर काम करते हुए समस्या का हल ढूंढना आपके लिए आसान होगा। हर एक बात को देखने का नजरिया बदलेगा, सोच सकारात्मक बनेगी।

करियर : आपके मुख्य स्रोत के अलावा आर्थिक आवक बढ़ाने के लिए नया स्रोत प्राप्त हो सकता है।

लव : पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश करें।

हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन की तकलीफ बढ़ती हुई नजर आ रही है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

मकर - TWO OF SWORDS

वर्तमान की हर एक बात पर ध्यान देकर निर्णय लेने की कोशिश करें। लापरवाही आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकती है। दुविधा दूर करने के लिए भावनाओं से अधिक विचार को महत्व दें।

करियर : व्यापार और नौकरी में प्रगति प्राप्त हो सकती है।

लव : लव रिलेशनशिप की वजह से कुछ लोगों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं।

हेल्थ : शरीर में इंफेक्शन बढ़ने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

कुंभ - THREE OF PENTACLES

अनुभवी लोगों के साथ चर्चा किए बिना किसी भी काम को आगे बढ़ाने से बचें। कुछ बातों को जाने-अनजाने में आपके द्वारा नजरअंदाज किया जाएगा, इस वजह से काम फिर से करना पड़ सकता है। आपका कीमती वक्त व्यर्थ कामों में जाया न हो, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को अनुमति के बगैर काम शुरू करना नुकसान का कारण बन सकता है।

लव : परिवार के किसी व्यक्ति से प्राप्त हुए प्रपोजल के बारे में विचार जरूर करें।

हेल्थ : एलर्जी की वजह से सेहत में बदलाव हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

मीन - FOUR OF CUPS

केवल विचार न करें, काम भी करें, तभी जीवन को बदला जा सकता है। आप अपने विचारों में खोए रहेंगे, इस कारण अवसर नजरअंदाज हो सकते हैं। पैसों से संबंधित किसी भी बात में लापरवाही न करें। परिवार से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियों के कारण बोझ महसूस होगा।

करियर : काम से जुड़ा हुआ टारगेट तय करके उसे हासिल करने के लिए प्रयत्न करते रहें।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी हुई किसी भी बात में बदलाव करने के लिए संयम से काम लेना होगा।

हेल्थ : उल्टी और अपच की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9