रविवार, 3 जुलाई को मेष राशि के लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। वृष राशि के लोगों को किसी निर्णय की वजह से निराशा हो सकती है। सिंह राशि के लोगों को लापरवाही से बचना होगा।
टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
मेष - THE DEVIL
जैसा सपना आप देख रहे हैं, उसे साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। यह समय आपकी संयम की परीक्षा लेगा। जीवन में बदलाव आने की वजह से प्रयास भी बदल सकते हैं। इस कारण दुविधा महसूस हो सकती है। किन बातों पर नियंत्रण बनाए रखना है और किन बातों को छोड़ देना है, ये तय करना मुश्किल होगा।
करियर : नकारात्मक घटनाओं का असर काम पर हो सकता है।
लव : पार्टनर्स के बीच बातचीत बंद हो सकती है।
हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ दायक होगी। अपच से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
वृषभ - FIVE OF CUPS
अचानक लिए गए निर्णय की वजह से आपको निराश महसूस हो सकता है। यह निर्णय भले ही तकलीफ दायक हो, लेकिन अभी के समय में आपके लिए यह निर्णय लेना जरूरी है, इस बात को समझने की कोशिश करें। निर्णय के परिणामों की चिंता फिलहाल बिल्कुल न करें। अपनी मानसिक स्थिति को सुधारने पर ध्यान देना होगा।
करियर : खोए हुए अवसर की वजह से चिंता महसूस होगी, लेकिन नए अवसर जल्दी ही प्राप्त होंगे।
लव : रिलेशनशिप और पार्टनर से संबंधित नकारात्मकता बढ़ सकती है।
हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 1
मिथुन - THE HANGEDMAN
हर एक काम का अवलोकन आपके द्वारा किया जाएगा, लेकिन जो काम बिगड़ रहे हैं, उसके लिए खुद को पूरी तरह से जिम्मेदार न ठहराएं। आपकी परिस्थिति बदलने के लिए कुछ बातों का जीवन से दूर होना जरूरी है।
करियर : काम अभी के समय में अटके हुए नजर आएंगे, लेकिन यह परिस्थिति जल्दी ही बदलेगी।
लव : लव लाइफ से संबंधित जो विचार आपने अभी तक नहीं किया है, उस पर विचार करना पड़ सकता है।
हेल्थ : अधिक विचार करने की वजह से सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 2
कर्क - PAGE OF SWORDS
किसी बात की जानकारी ठीक से न प्राप्त होने की वजह से विचारों में उलझन बढ़ती हुई नजर आ रही है। किसी एक विचार को ध्यान में रखें और उस पर पूरी तरह से डटे रहने की कोशिश करें। जिस प्रकार से आप अपना निश्चय बनाएंगे, उस प्रकार से जीवन में बदलाव अपेक्षा के अनुसार दिखाई देगा।
करियर : अलग-अलग अवसर मिलने की वजह से आर्थिक स्थिति सुधर सकती है।
लव : लव रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय कुछ हद तक दिक्कत दे सकता है।
हेल्थ : सिर दर्द हो सकता है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 3
सिंह - QUEEN OF WANDS
अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को निभाते समय जिन बातों को आप ने नजरअंदाज किया है, उन पर ध्यान देने का समय आ गया है। परिवार के लोगों की नाराजगी को दूर करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे। बढ़ रही निराशा की वजह से किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा।
करियर : काम की जगह जिस प्रकार से आपने अपना स्थान बनाया है, उसे टिकाए रखने के लिए कोशिश करें।
लव : आपके द्वारा लिए गए निर्णय परिवार के लोग तुरंत स्वीकार नहीं करेंगे।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी और लो शुगर की समस्या हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 5
कन्या - SIX OF WANDS
अपनी समस्याओं को अन्य लोगों के साथ बांटने की कोशिश न करें। अपनी समस्याएं खुद हल करने की कोशिश करें। जिस लक्ष्य को आप प्राप्त करना चाहते हैं, उसके लिए पूरी एकाग्रता के साथ काम करें।
करियर : काम से संबंधित बातें सरलता से आगे बढ़ती हुई नजर आएंगी। सहकर्मियों के साथ के संबंध भी ठीक रहेंगे।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित बातों में लचीलापन रखें।
हेल्थ : सर्दी और बुखार जैसी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 7
तुला - FOUR OF CUPS
किसी इच्छा को पूरा करने का अवसर आपको प्राप्त हो रहा है, लेकिन आपकी दुविधा की वजह से सही काम कर पाना संभव नहीं होगा। खुद के द्वारा लिए निर्णय पर विश्वास रखें, तभी कठिन बातों को आप सुलझा पाएंगे। अधिकतर समस्याओं के हल आपको खुद की मेहनत से प्राप्त होंगे।
करियर : भागीदारी में काम करने का अवसर प्राप्त होगा, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित महसूस होने वाले उतार-चढ़ाव जल्दी ही दूर होंगे।
हेल्थ : शरीर की कमजोरी को दूर करने की कोशिश करें।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 6
वृश्चिक - PAGE OF CUPS
हर एक छोटा काम आपको बड़ा महसूस हो सकता है। वर्तमान से अधिक आप भविष्य से जुड़ी बातों में उलझे हुए हैं और केवल चिंता बनाए रखने की वजह से जरूरी बात पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। अचानक से कोई महत्वपूर्ण खबर प्राप्त हो सकती है, इस कारण आगे का रास्ता नजर आएगा।
करियर : हर एक काम को ध्यान पूर्वक करें। जिस तरह से आप काम करते रहेंगे, उसी तरह से आगे की योजना पर अमल करना होगा।
लव : रिलेशनशिप को सुधारने के लिए जो सुझाव आपको प्राप्त हो रहे हैं, उनके बारे में जरूर सोचें।
हेल्थ : बीपी की समस्या की वजह से चक्कर आने की दिक्कत हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 8
धनु - THE HIGH PRIESTESS
अधिकतर समस्याओं को सुलझाने में आप सफल हो जाएंगे। लोगों के द्वारा बोली गई बातों पर विश्वास करना आपके लिए जरूरी होगा। तभी काम का बोझ अन्य लोगों के साथ बांटना संभव हो सकता है।
करियर : कार्य स्थल पर हर एक व्यक्ति के लिए नाराजगी दूर करने पर ध्यान दें।
लव : रिलेशनशिप शुरू होने के बाद भी आपको चिंता क्यों हो रही है, इस बात का अवलोकन करें।
हेल्थ : आंखों से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 7
मकर - TWO OF SWORDS
समस्याओं को नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। भय और चिंता की वजह से सफलता प्राप्त नहीं होगी। आपकी गलतियों होने की वजह से नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
करियर : काम से संबंधित दस्तावेज ठीक से पढ़कर ही अपना निर्णय लें।
लव : पार्टनर कौन सी बात सच बोल रहा है और कौन सी बात झूठ, ये तय कर पाना मुश्किल होगा।
हेल्थ : दांतों का दर्द तकलीफ दे सकता है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 9
कुंभ - QUEEN OF PENTACLES
अपने प्रयत्न और अपेक्षाओं के अनुसार परिस्थिति में बदलाव नजर आ सकता है। अचानक घटने वाली नकारात्मक घटनाएं आपके अंदर चिड़चिड़ापन बढ़ा सकती हैं। अपने सीमित विचारों के दायरे से बाहर निकलकर नए अवसर खोजने की कोशिश करें।
करियर : करियर से संबंधित निर्णय को अमल में लाने के लिए परिवार के किसी व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा।
लव : पार्टनर से दूर रहने की वजह से अकेलापन महसूस होगा।
हेल्थ : घुटनों का दर्द या हड्डी से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 2
मीन - TWO OF PENTACLES
किन बातों पर प्रैक्टिकल होकर ध्यान देना है और किन बातों को भावनात्मक रूप से महत्व देना है, ये तय करना जरूरी है। अपने अंदर की उम्मीद को जगाए रखने के लिए अभी तक घटी हुई सकारात्मक घटनाओं पर ध्यान दें। अपने मन के अनुसार परिस्थिति बदलने की क्षमता आप में है, इस बात का अंदाजा आपको जल्दी ही आएगा।
करियर : काम की जगह कोई व्यवहार गलत होने की वजह से पैसे प्राप्त होने में वक्त लग सकता है।
लव : पार्टनर्स आपसी आकर्षण को बनाए रखने के लिए कोशिश करें।
हेल्थ : शरीर में खून की कमी महसूस हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 1
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.