रविवार का राशिफल:सिंह राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, तुला राशि के लोग काम में बदलाव सोच-समझकर ही करें

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार, 5 फरवरी को काम करते समय मेष राशि के लोगों का ध्यान बार-बार भटक सकता है। सिंह राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, तुला राशि के लोग अपने काम में बदलाव सोच-समझकर ही करें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष - FOUR OF PENTACLES

हर एक काम गंभीरता से करें। दूसरों की वजह से आपका ध्यान बार-बार भटक सकता है। लोगों से बहुत ज्यादा मदद लेने से बचें, आपको आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करनी चाहिए।

करियर : काम से संबंधित नई जिम्मेदारियां प्राप्त होंगी, इस कारण पैसों की आवक अचानक से बढ़ सकती है।

लव : पार्टनर के लिए नकारात्मक विचार न रखें।

हेल्थ : सेहत संबंधी चिंता हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

वृषभ - FIVE OF PENTACLES

आपके निर्णय की वजह से नुकसान होने की संभावना है। कठिन समय में लोगों का साथ नहीं मिलेगा, इस कारण आपको निराशा हो सकती है। आज नए परिचित व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास करना गलत रहेगा।

करियर : काम संबंधी टारगेट पूरा न होने से नुकसान होने की संभावना है। काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

लव : पार्टनर के साथ आर्थिक काम अधूरे न छोड़ें।

हेल्थ : त्वचा संबंधी विकार बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

मिथुन - TWO OF WANDS

अपने कार्य विस्तार संबंधी प्रयत्न आपके द्वारा बढ़ाए जाएंगे। अपने हर एक विचार का ठीक से अवलोकन करें, सही निर्णय तक पहुंचने की कोशिश करें। जिन कामों से आप दूर भाग रहे हैं, वे काम करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से आप में आ रहे बदलाव के कारण आपका व्यक्तित्व बदल सकता है।

करियर : काम की वजह से यात्रा करने का मौका मिल सकता है। हर एक अवसर से अपेक्षित फायदा मिल सकता है।

हेल्थ : कंधे में जकड़न हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

कर्क - QUEEN OF CUPS

अपनी भावनाओं को ठीक से समझ कर वर्तमान में बदलाव करें। अपनी इच्छा पूरी करने के लिए आपको प्रयत्न करना पड़ सकते हैं। आज हर एक निर्णय ठीक से परखकर ही आगे बढ़ें। अन्य लोगों का दबाव खुद पर न बनने दें।

करियर : कला से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप में जटिलता बनती हुई नजर आ रही है, लेकिन समाधान भी आपको जल्दी ही प्राप्त होगा।

हेल्थ : पैर दर्द और शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

सिंह - THE WORLD

आपके लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक परिस्थिति सुधरेगी । पुराने काम को अंजाम तक पहुंचाना संभव होगा। आपके द्वारा की गई बड़ी खरीदारी की वजह से परिवार के लोगों को आनंद मिल सकता है। जीवन शैली सुधारने के लिए प्रयत्न करते रहें, अभी का समय आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

करियर : विदेश से जुड़े लोगों को काम में गंभीरता रखनी होगी।

लव : रिलेशनशिप कमिटमेंट की ओर बढ़ता हुआ नजर आएगा।

हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन न बढें, इस बात का ध्यान रखें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

कन्या - SEVEN OF CUPS

पुरानी बातों का विचार करके आप खुद को नकारात्मक बना सकते हैं। अपनी समस्याओं की चर्चा करते समय लोगों के नकारात्मक विचारों का प्रभाव आप पर न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। आपकी सोच में बार-बार बदलाव होने से नकारात्मकता बढ़ सकती है।

करियर : तनाव की वजह से अन्य बातों पर ध्यान देना मुश्किल रहेगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी विचारों में बदलाव करना आवश्यक है।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

तुला - THE HANGEDMAN

जीवन में स्थिरता कायम रहेगी। आज किसी भी काम में बदलाव करने की गलती न करें। आपके विचार और निर्णय क्षमता में बदलाव हो सकता है। लोगों के साथ आप जैसा व्यवहार करते हैं, उसके अनुसार ही फल मिलेगा।

करियर : मीडिया से जुड़े लोगों को श्रेय मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप के कारण खुद के लिए सकारात्मक महसूस होगा।

हेल्थ : पैर पर सूजन आ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

वृश्चिक - ACE OF PENTACLES

कम मेहनत में भी बड़ा फल प्राप्त हो सकता है। समय आपके पक्ष में रहेगा। सकारात्मक और नकारात्मक बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अभी ज्यादा भागदौड़ न हो, इस बात का ध्यान रखें। जिन जिम्मेदारियों को आप ठीक से निभा सकते हैं, उनके बारे में ही सोचना होगा।

करियर : व्यापारी वर्ग को नए काम की वजह से लाभ प्राप्त हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी तनाव दूर होने लगेगा।

हेल्थ : पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 8

धनु - ACE OF WANDS

युवाओं को अचानक से प्रगति मिल सकती है। जीवन शैली में बदलाव करने की आवश्यकता है। जो चीजें आपको आसानी से मिल रही हैं, उनकी कद्र करना सीखें। हाथ से निकले अवसर आपको निराश कर सकते हैं। अभी खुद के स्वभाव में लचीलापन लाने की आवश्यकता है।

करियर : अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलने से कठिन कामों को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

लव : पार्टनर्स एक-दूसरे के लिए आकर्षण महसूस करेंगे।

हेल्थ : अपच की तकलीफ न बढें, इस बात का ध्यान रखें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

मकर - THE CHARIOT

व्यक्तिगत जीवन में संतुलन लाने की आवश्यकता है। दूसरों की वजह से जो बेचैनी है, उसे दूर करने की कोशिश करें। दूसरों के साथ किन बातों की और किस हद तक चर्चा करनी है, ये समझकर ही बातें करें।

करियर : नए काम के जरिए नया अनुभव मिल सकता है। किसी भी अवसर को मना न करें।

लव : पार्टनर्स के आपसी विवाद बढ़ते हुए नजर आएंगे।

हेल्थ : बदन दर्द या किसी भी प्रकार की जकड़न दूर करने के लिए फिजियोथैरेपी की सहायता लें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

कुंभ - TEN OF CUPS

परिवार के लोगों के करीब महसूस होने लगेगा। दूसरों के साथ रिश्ते सुधारें। एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। बच्चों के साथ समय बिताने की कोशिश करें, तभी उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। दूसरों को आप भावनात्मक मदद कर सकते हैं।

करियर : काम संबंधी किसी भी अवसर को स्वीकार करने से पहले अपनी क्षमता पर ध्यान दें।

लव : परिवार के लोग और पार्टनर के बीच सामंजस्य होने से तनाव दूर होगा।

हेल्थ : सर्दी या एलर्जी की तकलीफ दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह लें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

मीन - THE TOWER

मित्रों के साथ के संबंध बदलते हुए नजर आएंगे, इस कारण आपके मन में गुस्सा बढ़ेगा। जब तक आप अपने पक्ष और अपेक्षाओं को ठीक से दूसरों को समझाते नहीं हैं, तब तक लोगों के साथ रिश्ते सामान्य नहीं होंगे। एक-दूसरे के पक्ष को समझने की कोशिश करें।

करियर : आपके द्वारा किए काम को कोई कॉपी कर सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी कोई सच्चाई आपके सामने आएगी।

हेल्थ : वाहन संभलकर चलाने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

खबरें और भी हैं...