पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
टैरो कार्ड्स के मुताबिक रविवार, 21 फरवरी को मेष राशि के लोग धैर्य से काम लें। सिंह राशि वाले लोगों को सतर्क रहना होगा, क्योंकि नुकसान होने के योग बन रहे हैं। धनु राशि के लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार, 21 फरवरी का दिन...
मेष - THE WORLD
कुछ कठिन काम न होने की वजह से आज आपका मनोबल और धैर्य कम हो सकता है। परिवार के व्यक्तियों से सहायता की अपेक्षा न रखें। पैसों को संभाल कर खर्च करने की आवश्यकता होगी। मित्रों के साथ किया पैसों से संबंधित लेनदेन के व्यवहार में ठीक से हिसाब रखें। आज के दिन उधार देने से या लेने से परहेज रखें।
करियर : काम से संबंधित विचारों को योग्य दिशा मिलने के लिए थोड़ा वक्त लग सकता है इसलिए काम की गति भी कम नजर आएगी।
लव : पार्टनर और आपएक दूसरे के लिए प्रेरणा स्थान बनने की कोशिश करते रहेंगे।
हेल्थ : पेट से संबंधित विकारों को लापरवाह न करें।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
वृषभ - THE HERMIT
अकेले में ही वक्त बिताने का मन करेगा, जिससे आप को आत्म परीक्षण के लिए वक्त मिल सकता है। एकांत में बिताया समय आपको अपनी भावनाओं के बारे में अधिक जागरूकता दिला सकता है। अपनी भावनाओं को काबू में रखने की कोशिश आपकी जारी रहेगी।
करियर : खुद के करियर को बेहतरीन बनाने के साथ-साथ आप दूसरों के भी मार्गदर्शक आज बन सकते हैं।
लव : पार्टनर और आप में भावनात्मक उलझनें बढ़ सकती है।
हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 2
मिथुन - ACE OF PENTACLES
आज किए गए कार्य में आपको पैसों से संबंधित फायदा नजर आएगा। आज लिया हुआ निर्णय भविष्य के लिए नए अवसर दिला सकता है। जमीन से संबंधित व्यवहार फायदेमंद साबित होंगे, फिर भी इसका फायदा तुरंत नहीं मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी करने के लिए फिलहाल उचित समय है।
करियर : व्यापारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कम समय में अधिक पैसों की प्राप्ति हो सकती है।
लव : पार्टनर और आपके बीच आकर्षण बना रहेगा।
हेल्थ : सेहत ठीक रखने रहने की वजह से मन को भी प्रसन्नता प्राप्त होगी।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 7
कर्क - STRENGTH
जिन कामों को करने की केवल आपको इच्छा थी, उन कामों को वास्तविकता का रूप देने के लिए आप के प्रयत्न आज से बढ़ सकते हैं। अपने मनोबल को बढ़ाने के लिए आप खुद होकर प्रयत्न करेंगे। आपके आसपास का वातावरण सकारात्मक और घर को साफ रखने की कोशिश करें, जिसका असर आपके मन पर भी सकारात्मक तरीके से हो सकता है।
करियर : नए काम से संबंधित उत्साह बढ़ेगा और काम में संतुलन बनाए रखना आज आपके लिए संभव हो सकता है।
लव : पार्टनर के व्यक्तित्व का प्रभाव आपको खुद पर भी दिखने लगेगा।
हेल्थ : शरीर में बढ़ती गर्मी को कम करने की कोशिश करनी होगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 8
सिंह - QUEEN OF PENTACLES
पैसों से संबंधित कोई नुकसान होने की वजह से मन को उदासीनता महसूस हो सकती है, लेकिन यह नुकसान बहुत बड़ा नहीं है। इसकी वजह से आर्थिक परिस्थिति पर असर नहीं होगा। परिवार के लोगों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। आपके काम और निर्णय में दूसरों के सहयोग की अपेक्षा न रखें।
करियर : महिलाओं को काम से संबंधित नई जिम्मेदारी देने की वजह से परिवार और काम में संतुलन बनाए रखना कठिन होगा।
लव : पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं।
हेल्थ : खून से संबंधित बीमारी को ठीक करने के लिए डॉक्टर के उपचार की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 4
कन्या - THE HANGEDMAN
आपके अंदर बन रही सकारात्मकता आपके आसपास के लोगों पर भी प्रभाव डाल सकती है। आपके काम में आपको स्थिरता नजर आएगी, लेकिन पैसों की आवक मनचाही न होने की वजह से थोड़ी सी बेचैनी महसूस हो सकती है, लेकिन इसका असर आपके जीवन या काम पर नहीं होगा।
करियर : व्यापारी वर्ग को काफी मेहनत के बाद उचित फल की प्राप्ति होगी।
लव : वैवाहिक जीवन में स्थिरता नजर आने लगेगी।
हेल्थ : सिर दर्द से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 4
तुला - TWO OF PENTACLES
आपके द्वारा निर्णय बार-बार बदले जाने की वजह से परिवार के लोगों को भी परिस्थिति के साथ समझौता करना कठिन हो रहा है। आपको अपनी जिम्मेदारी का एहसास आज हो सकता है, फिर भी उसी जिम्मेदारी को ठीक से निभा पाना आपके लिए कठिन होगा खास करके जब जिम्मेदारी पैसों से संबंधित हो।
करियर : विदेश में काम करने की इच्छा फलित ना होते देख जो काम आपका है, उससे भी आपको रूचि कम होने लगेगी।
लव : पार्टनर पर पूरी तरह से नियंत्रण रखने की आपकी कोशिश आपके लिए ही तकलीफदायक हो रही है, इसलिए व्यक्ति के व्यक्तिगत दायरे को समझना सीखें।
हेल्थ : पीठ और कंधे से संबंधित दर्द बढ़ सकता है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 1
वृश्चिक - KING OF WANDS
आपके द्वारा लिया गया निर्णय बदलने की कोशिश लोगों द्वारा की जा सकती है। लेकिन, आपके जिद्दी स्वभाव के आगे उनको झुकना पड़ेगा। निर्णय लेते समय केवल यह याद रखें कि आप अपने ईगो से प्रभावित होकर निर्णय ना लें। पारिवारिक प्रॉपर्टी से संबंधित वाद विवाद को मिटाने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जा सकेंगे।
करियर : जो लोग नए से व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनको उचित मार्ग और अवसर प्राप्त होंगे।
लव : पार्टनर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित कुछ निर्णय आप ही को ही लेने होंगे। इसलिए भावनाओं में संतुलन लाने की कोशिश करें।
हेल्थ : शारीरिक इम्यूनिटी बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 8
धनु - EIGHT OF PENTACLES
आपके द्वारा ली गई मेहनत का फल आपको प्राप्त हो रहा है और जीवनशैली में किए हुए बदलाव की वजह से आपको उचित बदलाव भी नजर आ रहे हैं, इसलिए जो भी कार्य आप कर रहे हैं, उसे ठीक से करते रहने की आवश्यकता होगी। घर से दूर रहना आपके लिए मानसिक तकलीफ दे सकता है।
करियर : उच्च शिक्षण के लिए घर से दूर रहने वालों को परिवार का सहयोग प्राप्त होगा और स्कॉलरशिप या समझौता भी प्राप्त हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप और पार्टनर के प्रति निष्ठा की वजह से कठिन समय में भी आप एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे।
हेल्थ : सुबह के वक्त सिर दर्द या सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 6
मकर - FOUR OF SWORDS
आपके द्वारा लिए गए निर्णय की वजह से आज आपको पछतावा महसूस हो सकता है। जो बातें भूतकाल में घटी हुई है। उनको हम बदल नहीं सकते, इसलिए ऐसी बातों की वजह से खुद को अधिक तकलीफ ना दे। नकारात्मक बातें अधिक सोचने की वजह से इसका असर आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर दिख सकता है।
करियर : काम से संबंधित बातों में अनेक तकलीफों का सामना आज आपका हो सकता है, अपना मनोबल खोने ना दें।
लव : टूटे हुए रिलेशनशिप का असर आप पर अधिक गहरी तरीके से होगा।
हेल्थ : गले और छाती से संबंधित विकार तकलीफ दे सकते हैं।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 3
कुंभ - THE FOOL
युवा वर्ग के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा। परिवार और मित्रों के करीब जाने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। किसी के साथ भी संवाद बनाते समय सकारात्मकता रखने की आवश्यकता होगी। जीवन से संबंधित बातों को नए से शुरू करने का मौका आज आपको फिर से प्राप्त हो सकता है, इसे खोने ना दें।
करियर : काम से संबंधित गलतियों को सुधारने के लिए परिवार का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
लव : रिलेशनशिप की वजह से जीवन में आनंद बना रहेगा।
हेल्थ : त्वचा से संबंधित विकार हो सकते हैं।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 1
मीन - TWO OF WANDS
अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने की और नाम कमाने की तमन्ना आपकी जल्दी पूरी होगी। जिसके लिए अपना काम एकाग्रता से और निष्ठा से करने की अत्यंत आवश्यकता है। विदेश से संबंधित परिवार के साथ यात्रा का आयोजन हो सकता है। परिवार के हर व्यक्ति के जीवन में स्थिरता आने की वजह से आपको भी मानसिक समाधान प्राप्त होगा।
करियर : अपने काम को बड़े पैमाने पर करने की आपकी कोशिश जारी रहेगी।
लव : पार्टनर द्वारा सकारात्मक घटना की खबर मिल सकती है।
हेल्थ : सर्दी खांसी जैसी तकलीफ होगी।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 7
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.