14 जनवरी को सूर्य राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। मकर राशि में पहले से ही बुध और शनि है। अब सूर्य के आने से इन तीन ग्रहों की युति बनेगी। ज्योतिषीयों का कहना है कि सूर्य और शनि आपस में शत्रु है। इन दो ग्रहों की के एक साथ रहना देश-दुनिया और कई राशियों के लिए अशुभ रहेगा।
सूर्य-शनि का अशुभ योग
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि सूर्य, बुध और शनि की युति अच्छा संकेत नहीं है, जबकि सिर्फ सूर्य और बुध की युति शुभ मानी गई है। इससे व्यापार और व्यवसाय में सफलता हासिल होती है। सूर्य और शनि की युति एक अशुभ योग है।
इस अशुभ ग्रह स्थिति के कारण लोगों को सफलता हासिल करने में देरी होती है। इस अशुभ स्थिति के कारण देश में राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद हो सकते हैं। देश में बीमारियों का संक्रमण बढ़ने की भी आशंका रहेगी। पिता-पुत्र के संबंध खराब हो सकते हैं। 13 फरवरी को सूर्य के राशि बदलने तक ये तीनों ग्रह एक साथ रहेंगे। इस दिन सूर्य कुंभ राशि में चला जाएगा। वहीं, शनि 28 अप्रैल को कुंभ में प्रवेश कर जाएगा।
13 फरवरी तक 12 राशियों पर कुछ ऐसा रहेगा ग्रहों का असर
मेष: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। लेकिन जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
वृष: पारिवारिक रूप से समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत को लेकर खास सावधानी रखनी होगी।
मिथुन: आर्थिक स्थिति में गिरावट हो सकती हैं। करियर के नजरिये से समय ठीक नहीं है।
कर्क: जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं।
सिंह: शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता की सेहत बिगड़ सकती है।
कन्या: आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
तुला: स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। अचानक परेशानी बढ़ सकती है। सफलता के नए अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक: माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। पेट संबंधित रोग परेशान कर सकते है।
धनु: कड़ी मेहनत पर धन लाभ होगा। जीवनसाथी की सेहत काफी बिगड़ सकती है।
मकर: प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। नए रिलेशन बनाने से बचें। खर्चे बढ़ सकते हैं।
कुंभ: आर्थिक मामले में नुकसान के योग हैं। दुश्मनों से परेशान रहेंगे।
मीन: खर्चे बढ़ सकते हैं। योजनाएं असफल हो सकती हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.