गुरुवार, 16 मार्च को मेष राशि के लोगों को चिड़चिड़ेपन से बचना होगा, वर्ना काम में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मिथुन राशि के लोग नए बदलावों के लिए सकारात्मक रहेंगे तो निराशा दूर हो सकती है। तुला राशि के लोगों को पुरानी गलतियों को सुधारना होगा और उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
मेष - PAGE OF CUPS
चिड़चिड़ेपन के कारण काम पर ध्यान देना मुश्किल लगेगा। आपका काम कठिन नहीं है, लेकिन एकाग्रता न होने की वजह से काम में रूचि महसूस नहीं होगी। लोगों की आलोचनाओं का नकारात्मक असर न होने दें। किन लोगों की बातें सुनना है और कौन सी बातें नजरअंदाज करनी है, ये तय करके तनाव दूर कर सकते हैं।
करियर : करियर संबंधी अवसर को प्राप्त करने में वक्त लग सकता हैं। हाथ में लिए काम पर ही ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लव : व्यस्तता के कारण लव रिलेशनशिप पर ध्यान देना मुश्किल लगेगा।
हेल्थ : सेहत सामान्य रहेगी, पुरानी बीमारी की चिंता हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 5
वृषभ - QUEEN OF SWORDS
आपके द्वारा काम ठीक से करने के बाद भी कोई गलती हो सकती है। इस कारण मन में क्रोध बढ़ने लगेगा। अभी जो बातें आपके हैं, केवल उन पर ध्यान दें और उन्हें सुधारने की कोशिश करें। भावनाओं पर नियंत्रण में रखते हुए बातचीत करें और निर्णय लें। कुछ लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं, लेकिन सामंजस्य से संबंध में सुधार आएगा।
करियर : करियर में निर्णय लेना कठिन महसूस होगा। जैसे-जैसे परिस्थिति बदलेगी, आपको स्पष्ट मिलेगी।
लव : अन्य लोगों की नकारात्मक बातों के कारण रिलेशनशिप में कोई बड़ा निर्णय लेने की गलती न करें।
हेल्थ : लो शुगर की तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 1
मिथुन - THE HERMIT
नए बदलाव आपके अंदर अकेलापन और नकारात्मकता उत्पन्न कर सकते हैं। परिस्थिति बदल रही है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि बातें आपकी मर्जी के अनुसार नहीं होंगी। जीवन में जो बदलाव आप लाना चाहते हैं, वह जल्दी ही होगा। अभी के संयम बनाए रखें।
करियर : करियर की चिंता सताएगी, लेकिन प्रयत्न जारी रखने से खुद पर विश्वास भी बना रहेगा।
लव : अपेक्षा के अनुसार लव रिलेशनशिप की शुरुआत जल्दी ही होगी। अभी केवल खुद पर ध्यान देते रहें।
हेल्थ : नींद ठीक से न होने से थकान अधिक रहेगी।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 6
कर्क - FOUR OF SWORDS
हर काम में जटिलता की वजह से नकारात्मक महसूस हो सकता है। साथ में थकान भी रहेगी। समस्या पर ध्यान देकर उसे सुलझाने की कोशिश करें। वर्तमान से जुड़े काम को वक्त पर पूरा करना आपके लिए आवश्यक होगा। वर्ना तनाव बढ़ता जाएगा। पैसों से संबंधित चिंता धीरे-धीरे दूर होगी।
करियर : करियर को नई दिशा देने के लिए जो प्रयत्न कर रहे हैं, उसे जारी रखना होगा।
लव : रिलेशनशिप की चिंता दूर करने के लिए पार्टनर के द्वारा प्रयत्न किया जाएगा।
हेल्थ : एसिडिटी संबंधी दिक्कत सेहत बिगाड़ सकती है। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 3
सिंह - THE MOON
दुविधा के कारण किसी करीबी व्यक्ति से दूरियां बढ़ सकती हैं। दोपहर के बाद आपकी परिस्थिति बदलती नजर आएगी। लोगों के द्वारा बोली बातें या फिर आप की संगत का असर आपके मन हो सकता है। इस बात का ध्यान रखकर अपनी संगत सुधारने की कोशिश करनी होगी।
करियर : सहकर्मी के द्वारा जो गलतियां हो रही हैं, उन्हें समझें और गलतियां न दोहराएं।
लव : रिलेशनशिप संबंधी नाराजगी दूर करने के लिए एक-दूसरे के साथ के संबंध सुधारने की कोशिश करें।
हेल्थ : लो बीपी के कारण शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
कन्या - SEVEN OF WANDS
काम की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होने के बाद भी वक्त पर पूरा न होने से विवाद होने की संभावना है। परिवार के लोगों से अधिक अन्य लोगों के करीब महसूस होने लगेगा। जिस जिम्मेदारी को आप निभा नहीं पा रहे हैं, उसे किसी व्यक्ति के साथ बांटने की कोशिश करें।
करियर : जिन लोगों को नौकरी प्राप्त करने की इच्छा है, उन्हें परिचित और प्रभावशाली लोगों की सहायता लेनी होगी।
लव : स्वभाव के नकारात्मक पहलुओं की वजह से रिलेशनशिप में विवाद हो सकते हैं।
हेल्थ : सेहत संबंधी चिंता दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव करना आवश्यक होगा।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 2
तुला - TWO OF PENTACLES
आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश आपके द्वारा की जा रही है, लेकिन पुरानी गलतियां न सुधारने की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। मनमर्जी के अनुसार लोगों के साथ लेन-देन करने से संबंध बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। केवल अपने फायदे के बारे में विचार करना और अन्य लोगों के विचारों को महत्व न देना आपके लिए नुकसान का कारण बन रहा है।
करियर : सहकर्मी के साथ हो रहे विवाद के कारण काम को अकेले ही पूरा करना पड़ सकता है।
लव : पार्टनर को दिए वचन को ठीक से न निभाने से नाराजगी बढ़ सकती है।
हेल्थ : कमर की जकड़न हो सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 7
वृश्चिक - TWO OF CUPS
जिन कामों के कारण आपको बेचैनी महसूस होती है, उन बातों में सुधार करने के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता है। जरूरी बात नजरअंदाज करने से आप कुछ देर के लिए समस्याओं से फिलहाल छुटकारा पा रहे हैं, लेकिन ये समस्याएं बड़ा रूप लेकर सामने आ सकती हैं। परिवार के लोग या करीबी मित्रों से प्राप्त हो रहे सुझाव पर ध्यान दें। खुद की गलतियों का एहसास होगा।
करियर : काम की जगह गलत बातों के लिए लोगों का दिया हुआ साथ आपके लिए समस्या का कारण बनेगा।
लव : रिलेशनशिप के चर्चा बाहरी व्यक्ति के साथ न करें।
हेल्थ : खानपान में आए बदलाव का असर सेहत पर हो सकता है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 8
धनु - KNIGHT OF CUPS
व्यक्तिगत जीवन सरलता से आगे बढ़ेगा। आप नकारात्मक बातों को महत्व न दें। अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने के लिए हर एक बात को देखने का नजरिया बदलने की आवश्यकता होगी। पैसों से संबंधित बातों की वजह से किसी व्यक्ति के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है।
करियर : लोगों से मिल रहा साथ सीमित मात्रा में रहेगा। काम संबंधी समस्याओं का समाधान खुद ढूंढने की कोशिश करें।
लव : बेकार की बातों को महत्व देकर रिलेशनशिप में विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें।
हेल्थ : इन्फेक्शन के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 9
मकर - EIGHT OF PENTACLES
काम की गति बढ़ाने के साथ उसको बेहतर करने पर भी ध्यान दें। निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। फायदे की वजह से स्थिरता प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। इन पैसों का इस्तेमाल गलत कामों में न करें।
करियर : आप जिन लोगों पर निर्भर हैं, उन लोगों के द्वारा अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से न निभाने से आपके लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं।
लव : रिलेशनशिप संबंधी विचार बदलते हुए नजर आ रहे हैं, इस कारण योग्य निर्णय तक पहुंचना आपके लिए आसान होगा।
हेल्थ : गले की खराश और शारीरिक कमजोरी तकलीफ का कारण हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 3
कुंभ - FOUR OF WANDS
किसी व्यक्ति की मदद लेने से पहले उनकी नीयत समझने की कोशिश करें। परिवार के कुछ लोग आपके खिलाफ गलत बातें फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी के साथ कैसे संबंध रखने हैं, ये बात ठीक से समझकर आगे बढ़ें।
करियर : काम संबंधित लोन प्राप्त होने की वजह से अटके हुए काम आगे बढ़ना संभव हो सकता है।
लव : जिस समस्या का असर आपके रिलेशनशिप पर हो रहा है, वह अचानक से सुलझ जाएगी।
हेल्थ : आंखों की जलन तकलीफ का कारण हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 5
मीन - KING OF PENTACLES
जितनी मेहनत और लगन से आपने स्थिरता प्राप्त की है, उसी प्रकार से इसे टिकाए रखना आपके लिए आवश्यक होगा। अपनी संगत सुधारें। भावनात्मक बातों को समझना आपके लिए संभव नहीं है। आपको महसूस होने वाली बेचैनी का असर अन्य लोगों पर न हो, इस बात का खास ध्यान रखना होगा।
करियर : बड़ा आर्डर प्राप्त होगा, इसे पूरा करने की क्षमता आप में है या नहीं, इस बात का विचार करने के बाद ही आर्डर स्वीकार करें।
लव : पार्टनर से अधिक आप अहंकार को महत्व देते हुए नजर आ रहे हैं।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी और थकान बढ़ सकती है। इम्यूनिटी पर ध्यान देना होगा।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 1
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.