गुरुवार, 19 जनवरी को मेष राशि के लोग अपने अनुभव का इस्तेमाल करेंगे तो लाभ मिल सकता है। कर्क राशि के लोग अपने निर्णय पर टिके रहने की कोशिश करें। मीन राशि के लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
मेष - THE MAGICIAN
अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए काम करेंगे तो लाभ मिल सकता है। कुछ कामों में बदलाव हो सकता है। जिन लोगों के लिए नाराजगी है, अभी उन लोगों से अलग रहने की कोशिश करें। मानसिक तनाव रह सकता है।
करियर : अन्य लोगों के साथ आपकी तुलना होने से दिक्कत हो सकती है।
लव : रिलेशनशिप में नकारात्मक विचारों को महत्व न दें।
हेल्थ : गले की खराश तकलीफ दे सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 6
वृषभ - THE EMPRESS
घर पर मेहमानों का आना-जाना हो सकता है, इस कारण दिनभर व्यस्तता रहेगी। व्यक्तिगत कामों पर ध्यान न देने से चिंता बढ़ सकती है। अभी आपकी जिम्मेदारियों को निभाना आपके लिए जरूरी होगा। कुछ बातों में बदलाव हो सकता है, इसलिए व्यर्थ चिंता छोड़कर वर्तमान पर ध्यान देने की कोशिश करें।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को काम के विस्तार के साथ में नए अवसर भी प्राप्त हो सकता है।
लव : रिलेशन में संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।
हेल्थ : कोई इन्फेक्शन होने की संभावना बन रही है। इम्यूनिटी बनाए रखने की कोशिश करें।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 1
मिथुन - TEN OF PENTACLES
परिवार के लोगों के लिए नाराजगी हो सकती है। आप अपनी बातें स्पष्ट रूप से परिवार के सामने रखने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित बातों में पारदर्शिता रखें। जीवन के जिन पहलुओं में आपको रुकावट महसूस होती है, उनमें बदलाव हो सकता है।
करियर : करियर संबंधी योजना को अमल में लाने से पहले जो व्यक्ति आपको मार्गदर्शन देता है, उनके साथ चर्चा जरूर करें।
लव : रिलेशनशिप संबंधी दुविधा पर चर्चा बाहरी लोगों के साथ न करें।
हेल्थ : पेट से संबंधित तकलीफ बढ़ने की संभावना है। खानपान पर बारीकी से ध्यान देना होगा।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 2
कर्क - THE HIGH PRIESTESS
अपनी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य तय करें। अभी तक जिन कामों में आपको दिक्कत हो रही थी, उन पर ज्यादा ध्यान देने की कोशिश करें। अन्य लोगों की वजह से आपके विचारों को बदलाव हो सकता है। इसलिए किस निर्णय पर टिके रहना है, ये सोच-समझकर तय करें।
करियर : काम से संबंधित नाराजगी दूर करने के लिए काम करने का तरीका बदलने की आवश्यकता है।
लव : रिलेशनशिप संबंधी जो बातें आपको तकलीफ दे रही हैं, उनका हल प्राप्त करना आपके लिए संभव हो सकता है।
हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 9
सिंह - THE LOVERS
अपनी तुलना अन्य लोगों के साथ करने से निराशा हो सकती है, लेकिन अपने सकारात्मक पहलुओं पर भी ध्यान देंगे बेहतर रहेगा। अगले कुछ दिनों में बड़ा लाभ होने की संभावना है। आपको मिलने वाले हर एक छोटे अवसर पर ध्यान दें।
करियर : काम की जगह लोगों से मिल रहे सुझाव के कारण बड़ा फायदा प्राप्त होगा।
लव : पार्टनर्स का एक-दूसरे के लिए आकर्षण बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
हेल्थ : आंखों की जलन या आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 3
कन्या - THE TOWER
अचानक कोई बात स्पष्ट होने से मानसिक तनाव हो सकता है। बातें स्पष्ट होने से इस तकलीफ से छुटकारा पाने की कोशिश करें। लोगों के द्वारा बोली गई बातों को ठीक से समझने की कोशिश करें। यदि व्यक्तिगत चर्चा करना पसंद नहीं है तो इस बात की जानकारी दूसरों को जरूर दें।
करियर : काम की जगह बड़ी समस्या हो सकती है।
लव : पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है।
हेल्थ : पेट में जलन और बेचैनी रहेगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 4
तुला - EIGHT OF SWORDS
काम संबंधी तनाव दूर होने की वजह से आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जोर दिया जाएगा। आप बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। पैसों का इस्तेमाल ठीक से करें। आपकी वजह से परिवार के किसी व्यक्ति की समस्या सुलझ सकती है।
करियर : परिचित व्यक्ति से काम संबंधी अवसर मिल सकते हैं।
लव : रिलेशनशिप की वजह से जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
हेल्थ : सेहत संबंधी छोटी-मोटी दिक्कत हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 2
वृश्चिक - SEVEN OF SWORDS
किसी व्यक्ति से अपेक्षा रखते समय उनकी क्षमता को ध्यान में रखने की आवश्यकता होगी। केवल भावनाओं पर ध्यान देकर आपके द्वारा निर्णय लिए जा रहे हैं, इस कारण गलत व्यक्ति पर विश्वास करने से नुकसान हो सकता है। गोपनीय चर्चा बाहरी लोगों के साथ न करें, वर्ना आपके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग आपको नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है।
करियर : काम संबंधी बातों में नयापन लाने की कोशिश करें।
लव : किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से विवाद हो सकते हैं।
हेल्थ : पैर दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होगा।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 7
धनु - SIX OF CUPS
परिवार और पार्टनर को समय दें। आपके द्वारा लिए गए किसी निर्णय की वजह से प्रगति हो सकती है। आनंद महसूस होगा। व्यक्तिगत जीवन सुधरता हुआ नजर आ रहा है। मानसिक तनाव की वजह से काम प्रभावित हो सकता है।
करियर : नौकरी करने वालों को नया अवसर मिल सकता है।
लव : पार्टनर की समस्याओं को समझने की कोशिश करें, तभी एक-दूसरे के साथ रिश्ता गहरा बनेगा।
हेल्थ : हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से वजन संबंधी समस्या हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 5
मकर - EIGHT OF CUPS
किसी काम में रुचि न होने से एकांत में समय बिताने की कोशिश करेंगे। लोगों के साथ दूरियां रखकर व्यक्तिगत बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। जब तक मानसिक रूप से सुधार नहीं होता है, तब तक किसी भी नई जिम्मेदारी को लेने की गलती न करें।
करियर : व्यापारी वर्ग को नुकसान हो सकता है।
लव : पार्टनर के निर्णय के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है।
हेल्थ : पैर पर सूजन हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
कुंभ - NINE OF CUPS
आप अपने मुख्य लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। दिन की शुरुआत में आप आनंदित रहेंगे। किसी बड़ी समस्या के लिए निर्णय लेने की वजह से तकलीफ से छुटकारा मिलेगा, लेकिन लिए गए निर्णय को अमल में लाना आवश्यक है, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : बैंकिंग से जुड़े हुए लोगों को बढ़ोतरी प्राप्त हो सकती है।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित समस्या कम होगी।
हेल्थ : गलत खान-पान के कारण सेहत पर नकारात्मक असर न हो, इस बात का ध्यान रखें।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 4
मीन - THREE OF SWORDS
पैसों से संबंधित लेन-देन गलत हो सकते हैं, लेकिन इस नुकसान को दूर करने का अवसर प्राप्त होगा। दूसरों का उधार तुरंत चुकाने की कोशिश करनी होगी।
करियर : इवेंट मैनेजमेंट या कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम करने वालों को अपेक्षा से अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ी हुई दिक्कत दूर करने के लिए दूसरों की सहायता लेनी होगी।
हेल्थ : लो बीपी की समस्या तकलीफ दे सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 5
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.