गुरुवार का राशिफल:सिंह राशि के लोग पारिवारिक विवादों से बचें, दूसरों की वजह से तुला राशि के लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं

9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 25 मई को मेष राशि के लोग दूसरों की नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। सिंह राशि के लोग पारिवारिक विवादों से दूर रहेंगे तो बेहतर रहेगा। दूसरों की वजह से तुला राशि के लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 रशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

  • मेष - THE HANGEDMAN

टारगेट के बारे में विचार करके कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। आपकी अपेक्षाएं और तैयारी अलग-अलग होने के कारण कठिनाई रहेगी। इस कारण तनाव रहेगा। आपकी बातों से अन्य लोग सहमत नहीं होंगे। लोगों की नकारात्मक टिप्पणियों का असर आप पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : करियर संबंधी चिंता दूर करने का प्रयत्न करें। परिचित व्यक्ति से योग्य अवसर मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधित जिन बातों में बदलाव करना मुश्किल है, उन्हें आज छोड़ दें।

हेल्थ : खानपान में आए बदलाव की वजह से एसिडिटी और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

  • वृषभ - THE WORLD

बड़ी खरीदारी की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, फिर भी चिंताएं रह सकती हैं। आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां स्वीकार न करें। इस कारण व्यक्तिगत जीवन नजरअंदाज हो सकता है। परिवार के लोगों की नाराजगी आप पर न बढ़े, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : विदेश में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप मिल सकती है, जिससे आर्थिक तनाव दूर होगा।

लव : गलत लव रिलेशनशिप में न उलझें, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : शरीर में पानी की कमी होने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

  • मिथुन - THE LOVERS

अपने विचारों को वास्तविकता का रूप देना कठिन लगेगा। जब तक आप अपनी भावनाओं को अन्य लोगों के सामने प्रकट नहीं करते हैं, तब तक एक-दूसरे के लिए नाराजगी दूर करना संभव नहीं है। आप केवल खुद के बारे में सोच कर काम कर रहे हैं, करीबी लोगों की बात भी जरूर सुनें। साथियों को नजरअंदाज न करें।

करियर : करियर के नए अवसर को स्वीकार करने से पहले फायदे पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

लव : लव रिलेशनशिप को जरूरत से अधिक महत्व देने की वजह से आपका नुकसान हो सकता है।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी। जीवन शैली में किसी भी प्रकार का बदलाव आज न करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

  • कर्क - ACE OF SWORDS

काम के लिए बढ़ती हुई गंभीरता की वजह से समस्याएं दूर होंगी। जिन बातों की तकलीफ कई सालों से हो रही है, उन्हें सुलझाने का रास्ता प्राप्त होगा, इस कारण जीवन शैली में बड़ा बदलाव होगा। सही लोगों का चुनाव करके अपनी संगत सुधारने की कोशिश करें। आपके अनुभव के अनुसार अवसर मिलता जाएगा।

करियर : करियर संबंधी निर्णय की वजह से विदेश यात्रा करने का या विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है।

लव : पार्टनर की किन बातों को महत्व देना है और किन बातों को नजरअंदाज करना है, ये ठीक से जानना जरूरी है।

हेल्थ : गलत जीवनशैली की वजह से सेहत पर असर न हो, इस बात का खास ध्यान रखें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

  • सिंह - FOUR OF SWORDS

परिवार के लोगों के साथ हो रहे विवाद को खत्म करने की कोशिश करें। वर्ना अधिक नुकसान होने की संभावना है। जैसे-जैसे तनाव बढ़ेगा, वैसे-वैसे आपकी कार्यक्षमता कम होगी। जिससे नकारात्मकता और क्रोध बढ़ सकता है।

करियर : आपके द्वारा किए काम में कुछ गलती होने की संभावना है। सही सूचना के अनुसार काम करते रहें।

लव : रिलेशनशिप में बढ़ रहे विवाद का असर परिवार पर हो सकता है।

हेल्थ : नींद संबंधी समस्या के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 5

  • कन्या - TWO OF CUPS

जिन कामों में अभी तक सफलता नहीं मिल रही है, उनके बारे में गहराई से विचार करें। अपनी समस्याओं का हल खोजने की कोशिश करें। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए सही लोगों का साथ प्राप्त होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय को आगे बढ़ाने के लिए किसी न किसी व्यक्ति से मदद प्राप्त हो सकती है।

करियर : करियर के कारण व्यक्तिगत के जीवन में बदलाव हो सकते हैं। प्रगति आसानी से मिलती रहेगी।

लव : विवाह संबंधी निर्णय अचानक से तय हो सकता है।

हेल्थ : कमर दर्द हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

  • तुला - SEVEN OF WANDS

सभी समस्याओं के बारे में गहराई से विचार करेंगे तो तकलीफें कम होंगी। लोगों की समस्याओं को सुलझाते समय आप खुद के लिए समस्या बढ़ा सकते हैं, इस बात पर ध्यान दें।

करियर : काम संबंधी रिस्क की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है।

लव : लव रिलेशनशिप से संबंधित उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन आपके नकारात्मक विचारों की वजह से रिलेशनशिप में विवाद हो सकते हैं। सतर्कता रखें।

हेल्थ : पैर दर्द और पैर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

  • वृश्चिक - EIGHT OF SWORDS

अपनी व्यक्तिगत सोच से बाहर निकलकर रिस्क लेते हुए नए निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपको नए अनुभव मिलेंगे। इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी। आपके व्यक्तित्व में आ रहे बदलाव सकारात्मक रहेंगे। आपका खुद को देखने का नजरिया बदल सकता है।

करियर : अन्य लोगों से प्राप्त हो रहे सुझाव के अनुसार काम करें, अपने मुख्य उद्देश्य का ध्यान रखें।

लव : परिवार और पार्टनर के बंधन की वजह से मानसिक तकलीफ हो सकती है।

हेल्थ : बदन दर्द के कारण बेचैनी रहेगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

  • धनु - ACE OF WANDS

जरूरी कामों में सफलता मिल सकती है। जिन बातों के कारण तकलीफ हो रही है, वे समस्याएं दूर होंगी। परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधारने की आवश्यकता है। नए लोगों के साथ हो रहे परिचय के कारण नए मित्र बनेंगे। यात्रा संबंधी निर्णय अचानक से लिया जा सकता है, खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है।

करियर : यदि आप करियर में बदलाव करना चाहते हैं तो अभी से प्रयत्न शुरू करें।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय एक-दूसरे को दुख न पहुंचाएं।

हेल्थ : सेहत संबंधी दिक्कत रह सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

  • मकर - EIGHT OF CUPS

महत्वपूर्ण जानकारी मिलने से सही निर्णय तक पहुंचना आपके लिए संभव हो सकता है। फिलहाल सोच-समझकर अपनी योजना के अनुसार काम कर पाएंगे। आपके स्वभाव में कई बदलाव आएंगे, इस कारण लक्ष्य पर ध्यान दे पाएंगे।

करियर : काम की जगह बढ़ रही कंपटीशन के कारण उत्साह बना रहेगा। खुद को प्रेरित बनाए रखें।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

हेल्थ : बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 5

  • कुंभ - TEN OF SWORDS

जब तक आपका काम पूरा नहीं होता, तब तक एकाग्रता बनाए रखें। मन में बढ़ रही चंचलता के कारण गलत कामों की ओर ध्यान जाएगा, लेकिन ऐसा न करें। गुस्से के कारण विवाद हो सकता हैं। किसी के लिए गलतफहमी न रखें।

करियर : काम संबंधी टारगेट पूरे हो सकते हैं। यदि जरूरत पड़ती है तो सहकर्मी या वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मांगे।

लव : टूटे हुए रिलेशनशिप के बारे में सोचने से तकलीफ बढ़ सकती है।

हेल्थ : चक्कर और शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

  • मीन - THREE OF CUPS

बड़ा फायदा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। फिलहाल आपको निवेश पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जितना अधिक आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, उतनी ही तकलीफें कम होंगी। सही मार्ग पर टिके रहना आपके लिए संभव हो सकता है।

करियर : मीडिया से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार अवसर प्राप्त होंगे।

लव : परिवार में किसी व्यक्ति का विवाह तय होने से खुशियां मिल सकती हैं।

हेल्थ : सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1