गुरुवार, 9 फरवरी को मेष राशि के लोगों को नकारात्मक विचारों से बचना होगा। कर्क राशि के लोग निराशा और चिड़चिड़ेपन से बचें और संयम से काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। कुंभ राशि के लोग जरूरत से अधिक खर्च न करें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
मेष - THE EMPEROR
नकारात्मक विचारों की वजह से आपकी कार्यक्षमता कम हो सकती है। अपना नजरिया बदलने की आवश्यकता है। आप दूसरों की अपेक्षाओं को ज्यादा महत्व दे रहे हैं, इस वजह से आपका दुख बढ़ सकता है। अपने स्वभाव में बदलाव करने की कोशिश करें।
करियर : व्यापारियों की चिंता बढ़ सकती है, लेकिन परिस्थिति में को नियंत्रित किया जा सकता है।
लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय मुश्किल लग सकता है, छोटी बातों से हार न मानें।
हेल्थ : थकान दूर करने के लिए आराम करने की कोशिश करें।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 6
वृषभ - QUEEN OF PENTACLES
केवल पैसों को महत्व देकर निर्णय लेने की वजह से रिश्तों में दरार आ सकती है। अपनी बातों को महत्व जरूर दें, लेकिन जो लोग आपके ऊपर निर्भर हैं, उनकी जरूरतों को नजरअंदाज न करें। हर एक काम का गहराई से विचार करें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय का असर भविष्य में सकता है, इस बात का अवलोकन करके आगे बढ़ें।
करियर : ऑफिर में आपके सुझावों को स्वीकार किया जाएगा।
लव : रिलेशनशिप पर फोकस बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
हेल्थ : महिलाओं को सेहत के लिए जागरूकता रखनी होगी।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 1
मिथुन - ACE OF CUPS
हाल ही में मिली सफलता की वजह से खुद को देखने का नजरिया बदलेगा। प्रयत्नों के जरिए लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। जब तक आप व्यक्तिगत जीवन को सुधारते नहीं हैं, तब तक परिवार के लोगों का विश्वास हासिल करना कठिन लगेगा। अभी खुद के काम पर फोकस बढ़ाने की कोशिश करें।
करियर : काम की जगह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसे ठीक से निभाने की कोशिश करें।
लव : आपकी पार्टनर के लिए क्या जिम्मेदारी है, इस बात को ठीक से समझना होगा।
हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन हो सकता है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 5
कर्क - THREE OF WANDS
बड़े कामों में संयम रखें। काम में सकारात्मक बदलाव न होने से निराशा और चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिस्थिति अत्यंत धीमी गति से बदलती हुई नजर आएगी। इसलिए प्रयत्नों में सतर्कता बनाए रखें। मुश्किल परिस्थिति से हार न मानें।
करियर : आपके द्वारा चुने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। करियर में सकारात्मक बदलाव नजर आ रहा है।
लव : अपनी भावनाएं पार्टनर को समझाना कठिन महसूस होगा, इस कारण विवाद हो सकते हैं।
हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ को दूर करने के लिए योगाभ्यास को जीवन शैली का अंग बनाएं।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 2
सिंह - ACE OF SWORDS
काम में सफलता आसानी से प्राप्त होगी, लेकिन व्यक्तिगत कामों में निराशा रह सकती है। अभी केवल काम पर फोकस करें। जीवन का एक पहलू स्थिर हो सकता है, अन्य बातों को भी सुधारने की कोशिश करें।
करियर : मनचाहे कार्यक्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा।
लव : यदि परिचित व्यक्ति से प्रस्ताव आता है तो उसका विचार जरूर करें।
हेल्थ : कब्ज की तकलीफ और न बढ़े, इस बात का ख्याल रखना होगा।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
कन्या - SIX OF SWORDS
यात्रा संबंधी निर्णय टालना आपके लिए सही होगा। बेकार के खर्च बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। जिन बातों के कारण भावनात्मक तकलीफ होती है, ऐसी बातों में सुधार लाने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित लेनदेन करते समय गलती न हो, इस बात का खास ध्यान रखना होगा।
करियर : काम में बदलाव करने के लिए प्रयत्न करते रहें।
लव : पार्टनर को आपके लिए चिंता हो सकती है।
हेल्थ : नींद पूरी करने की कोशिश करें, तभी स्वभाव का चिड़चिड़ापन दूर हो सकता है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 4
तुला - FOUR OF PENTACLES
किसी व्यक्ति से लिए उधार की वजह से तकलीफ हो सकती है। अपनी परिस्थिति की जानकारी आप से जुड़े हुए लोगों को दें। छिपाई गई बातों के कारण गलतफहमी होने की संभावना है, गलतफहमी की वजह से बड़ी समस्या हो सकती है।
करियर : काम की जिन जिम्मेदारियों को आपके द्वारा निभाया जा सकता है, केवल उन्हें स्वीकार करें।
लव : पार्टनर के द्वारा दिखाए गए विश्वास को किसी भी कीमत पर तोड़ना नहीं है, इस बात का ध्यान रखें।
हेल्थ : सर्दी-खांसी की तकलीफ होगी।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 6
वृश्चिक - FIVE OF CUPS
पुरानी बातों से खुद को निकालकर नई बातों की ओर ध्यान दें। अभी के समय में भावनात्मक बदलाव करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। अन्य लोगों का साथ भले ही न मिले, लेकिन आत्मविश्वास कम न हो, इस बात का खास ध्यान रखना होगा।
करियर : नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
लव : पार्टनर के साथ बातचीत कम या बंद होने की वजह से गलतफहमी हो सकती है। एक-दूसरे के साथ के संबंध सुधारने की कोशिश करें।
हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन के कारण तकलीफ होगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 7
धनु - KNIGHT OF SWORDS
अपने काम में रुचि बढ़ने से काम की गति बढ़ सकती है। हर एक टारगेट को पूरा करना आपके लिए संभव हो सकता है। जिस तरह से आप टारगेट पूरे करेंगे, उस तरह से आपका विश्वास बढ़ता जाएगा। सफलता मिल सकती है।
करियर : काम की जगह अवॉर्ड या सम्मान प्राप्त हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप में बदलाव करने के लिए किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न करें।
हेल्थ : गैस संबंधी तकलीफ दूर करने के लिए खान-पान का ध्यान रखना होगा।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
मकर - THE DEVIL
बेचैन करने वाली बातों का प्रभाव कम होता हुआ नजर आएगा। अपनी जीवन शैली को सुधारने के लिए किए प्रयत्न करें। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन बेकार की बातों से और प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करनी होगी।
करियर : लोगों से प्राप्त हुई आलोचना को नजरअंदाज करके केवल अपने करियर पर ध्यान लगाएं।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ा हुआ निर्णय कठिन लगेगा, लेकिन ये निर्णय आपके जीवन को सही दिशा दे सकता है।
हेल्थ : सेहत के लिए बेकार की चिंता बनी रहेगी।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 9
कुंभ - THREE OF CUPS
मित्रों के साथ बिताए समय की वजह से प्रसन्नता प्राप्त होगी। जरूरत से अधिक खर्च होने की संभावना बन रही है। लोगों से प्राप्त हो रही प्रशंसा के कारण खुद के लिए सकारात्मकता बढ़ेगी, लेकिन अहंकार से बचना होगा।
करियर : काम की जगह के लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार मार्गदर्शन और मदद करने की कोशिश करें।
लव : पार्टनर के साथ समय बिताने की वजह से एक-दूसरे के करीब महसूस होगा।
हेल्थ : इम्युनिटी कम न हो, इस बात का ध्यान रखें।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 1
मीन - FOUR OF SWORDS
आपके द्वारा तय किया टारगेट भले ही बड़ा हो, लेकिन छोटे हिस्सों में बांटकर इसे पूरा किया जा सकता है। आपको अपने अनुभव का उपयोग करना है और समस्याओं को दूर करते हुए जीवन सुधारने पर फोकस बढ़ाना है। आज की गई मेहनत का फल जल्दी ही प्राप्त होगा।
करियर : काम की जगह चल रहे षड़यंत्र से खुद को दूर रखें।
लव : गलत व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा।
हेल्थ : छोटी-मोटी शारीरिक तकलीफ बड़ा रूप ले सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 7
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.