पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और नकारात्मकता खत्म करने के लिए वास्तु टिप्स हमारे काम आ सकती हैं। घर में मनी प्लांट सही दिशा में लगा हो तो वातावरण सकारात्मक बना रहता है और धन संबंधी कामों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। जानिए कोलकाता की वास्तु विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार मनी प्लांट से जुड़ी कुछ खास बातें, जिनका ध्यान हमेशा रखना चाहिए... मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने के लिए आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व सबसे अच्छी मानी जाती है। इस दिशा में ये पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। दक्षिण-पूर्व दिशा का कारक ग्रह शुक्र है। शुक्र ग्रह बेल वाले पौधों का भी कारक है। शुक्र की दिशा में उसी का पौधा मनी प्लांट लगाना चाहिए। मनी प्लांट को ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ईशान कोण का कारक बृहस्पति ग्रह है। शुक्र और बृहस्पति दोनों एक-दूसरे के शत्रु हैं। इस वजह से ईशान कोण में शुक्र ग्रह का पौधा नहीं लगाना चाहिए। मनी प्लांट जितना हरा-भरा होता है, उतना शुभ माना जाता है। इसके पत्तों का मुरझाना, पीला या सफेद होना अशुभ माना जाता है। इसीलिए इसके खराब पत्ते तुरंत हटा देना चाहिए। पौधे की देखरेख अच्छी तरह करनी चाहिए। मनी प्लांट घर में भी रखा जा सकता है। मनी प्लांट को पानी में रखना ज्यादा अच्छा होता है। इसका पानी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। मनी प्लांट एक बेल है, इसीलिए इसे ऊपर की ओर चढ़ाना चाहिए। ये पौधा जमीन पर फैला हुआ हो तो वास्तु दोष बढ़ता है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.