पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रविवार, 21 फरवरी की सुबह शुक्र ग्रह ने राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश किया है। ये शनि की राशि है। शनि और शुक्र दोनों ही मित्र ग्रह हैं। शुक्र वृष और तुला राशि का स्वामी है। शुक्र कुंभ राशि में 16 मार्च तक रहेगा।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों पर शुक्र का कैसा असर होने वाला है...
मेष - आपके लिए शुक्र शुभ स्थिति में है। लाभ हो सकता है। बड़े काम में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ सकता है।
वृष - स्वामी शुक्र की वजह से कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से और पिता से सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, धन मिलने के योग बनेंगे।
मिथुन - इस राशि के लिए भाग्योदय का समय रहेगा। काम ठीक से कर पाएंगे। जिससे कार्यों में सफलता के साथ मान-सम्मान भी मिलेगा।
कर्क - इस राशि के लिए सतर्क रहने का समय रहेगा। शुक्र अशुभ स्थिति में रहेगा। चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। अज्ञात भय और परेशानियां बढ़ सकती हैं।
सिंह - अविवाहित लोगों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विवाहित लोगों को जीवन साथी की मदद से कोई लाभ मिल सकता है।
कन्या - इस राशि के लिए शुक्र की स्थिति ठीक नहीं है। परेशानियां बढ़ सकती हैं। शत्रुओं प्रभाव बढ़ सकता है। बाधाओं की वजह से कार्यों में देरी हो सकती है।
तुला - इस राशि के लोगों को मित्रों और संगे-संबंधियों की वजह से धन मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वाले लोगों को भी प्रमोशन के जैसा लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक - इन लोगों के लिए शुक्र शुभ रहेगा। माता की ओर से लाभ मिल सकता है। कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है। पराक्रम में सुधार भी होगा।
धनु - आपके लिए शुक्र की वजह से धन लाभ के योग हैं। धन-संपत्ति बढ़ोतरी हो सकती है। घर-परिवार में वातावरण सुखद रहेगा।
मकर - इस राशि से शुक्र निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया है। इन लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। किसी बड़े काम में सफलता और मान-सम्मान मिल सकता है।
कुंभ - इस राशि में शुक्र के आने से कार्यों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ये समय आपके लिए शुभ रहने वाला है।
मीन - इन लोगों के लिए शुक्र खर्चों में बढ़ोतरी करने वाला रहेगा। फिजूल खर्च से बचें। धन संबंधी कामों में सावधान रहेंगे तो अच्छा रहेगा।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.