• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Venus's Zodiac Change Today Is The Sum Of Gold And Silver Purchases And Improvement In The Economy, Suddenly The Weather Will Also Change.

शुक्र का राशि परिवर्तन आज:सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ने और अर्थव्यवस्था में सुधार के योग हैं, अचानक मौसम भी बदलेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

31 मार्च, गुरुवार को शुक्र मकर राशि से निकलकर कुंभ में आ जाएगा। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर अगले 27 दिनों तक रहेगा। इसका असर देश-दुनिया पर पड़ेगा। शुक्र की वजह से मौसम और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। ये ग्रह सुबह तकरीबन 9 बजे राशि बदलेगा। कुंभ राशि में शुक्र 27 अप्रैल तक रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। ये ग्रह एक राशि में लगभग 23 दिनों तक रहता है लेकिन इस बार 27 दिन में राशि बदलेगा।

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के योग
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि शुक्र के राशि परिवर्तन से सोने-चांदी और अन्य धातुओं की कीमत में उतार-चढ़ाव होने के योग बन रहे हैं। इस ग्रह के राशि बदलने से देश के कुछ हिस्सों में अचानक मौसम बदल सकता है। धान, अनाज, कपड़े, भौतिक सुविधाएं और खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। साथ ही राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। देश की प्रसिद्ध महिलाओं से जुड़े बड़े फैसले या विवाद होने की भी आशंका है। फिल्म और फैशन से जुड़े लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण समय रहेगा।

भौतिक सुख-सुविधाएं देने वाला ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शोहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है और मीन इसकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है।

3 राशियों के लिए शुभ समय
डॉ. मिश्र के मुताबिक शुक्र के राशि परिवर्तन से वृष, सिंह और कन्या राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन तीन राशि वालों के धन और वैभव के रास्ते खुलेंगे। शुक्र का गोचर इन राशि वालों के आर्थिक, पारिवारिक और करियर लाइफ में खुशियां आ सकती हैं। वहीं अन्य राशियों पर इस ग्रह का मिला-जुला असर रहेगा।