बुधवार, 15 मार्च को मेष राशि के लोगों के विचारों में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। सिंह राशि के लोग पुरानी बातें भूल कर आगे बढ़ें। तुला राशि के लोग अपनी समस्याएं सुलझाने में सफल हो सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
मेष - PAGE OF CUPS
अचानक से किसी व्यक्ति से मिली खबर की वजह से आपके विचार बदलने लगेंगे। जिन बातों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की इच्छा है, उसके लिए मार्ग खुलने लगेगा। काम संबंधी नकारात्मकता धीरे-धीरे कम होगी। निराशा को ठीक से समझें और दूर करने की कोशिश करें।
करियर : तेज गति के साथ काम पूरा करें।
लव : रिलेशनशिप में सुधार नजर आएगा, फिर भी बड़ा बदलाव देखने में वक्त लगेगा।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है। सेहत पर ध्यान देते रहें।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 4
वृषभ - THE LOVERS
काम संबंधी नाराजगी दूर होने लगेगी। अचानक किसी व्यक्ति से मिली मदद के कारण बड़ी समस्या का हल होगी। पैसों से संबंधित चिंता रह सकती है, लेकिन आपकी जरूरतें पूरी होने से नकारात्मकता नहीं होगी। जिस बड़ी धनराशि को प्राप्त करने की अपेक्षा है, उसके लिए धीरे-धीरे पैसा अभी से जोड़ना शुरु करें।
करियर : काम संबंधी बातों में बदलाव करना आपके लिए संभव हो सकता है। एक निर्णय पर टिके रहना होगा।
लव : पार्टनर्स के बीच का आकर्षण बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
हेल्थ : पेट की जलन तकलीफदायक हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 1
मिथुन - THE HIGH PRIESTESS
किसी व्यक्ति की वजह से आप काम को गंभीरता से लेंगे। अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपके द्वारा मेहनत की जाएगी। जो लोग आपके करीब हैं, उनसे प्रेरणा प्राप्त होगी। कठिन कार्य को अंजाम पूरा कर पाएंगे।
करियर : करियर संबंधी बातों को अपने पक्ष में करने के लिए स्किल्स को और बेहतर बनाने की कोशिश करें।
लव : लव रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेने के लिए सोच-समझकर आगे बढ़ें।
हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 2
कर्क - KING OF PENTACLES
पैसों से संबंधित बड़ा फायदा प्राप्त होगा। चिंता हावी न होने दें। जिस प्रकार से आपको रास्ता मिल रहा है, उसे स्वीकार करते हुए मेहनत करें। अभी के समय में आपके द्वारा की गई मेहनत के कारण आर्थिक परिस्थिति में बड़ा बदलाव हो सकता है, जीवनशैली भी बदलेगी।
करियर : अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों से प्राप्त हो रहे साथ के कारण बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता रहने के बाद भी आप अपने कर्तव्य को निभाते रहेंगे।
हेल्थ : पेट दर्द की समस्या गलत खान-पान के कारण होगी, जिसे नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 3
सिंह - THE HANGEDMAN
पुरानी बातों में अटके रहने से आपका नजरिया नहीं बदल पाएगा। नई बातों को स्वीकार करने के लिए विचारों में बदलाव करने की आवश्यकता है। आपके आसपास के लोग बदलते हुए नजर आ रहे हैं, इस कारण आपका तनाव बढ़ सकता है। जिस प्रकार से परिस्थिति बदल रही है, उसी प्रकार से में लचीलापन लाना जरूरी है।
करियर : काम से जुड़े किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है, उसे समझाने की कोशिश करनी होगी।
लव : रिलेशनशिप स्थिर रहेगा। किसी बड़े निर्णय के बारे में अकेले आगे न बढ़ें।
हेल्थ : पैर संबंधी समस्या ठीक होने में वक्त लग सकता है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 5
कन्या - EIGHT OF CUPS
काम संबंधी बड़ी जिम्मेदारी पूरी होने से नए काम की ओर ध्यान देना संभव हो सकता है। अभी आप खुद को भावनात्मक बातों से दूर रखें। जब तक तैयारी पूरी नहीं होती है, तब तक बड़े नई योजनाओं को शुरू करने से बचें।
करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित बातों में फायदा हो सकता है। रिस्क बिल्कुल भी न लें।
लव : पुराना प्रेमी आपके संपर्क में आने की कोशिश कर सकता है।
हेल्थ : शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ने की संभावना बन रही है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 7
तुला - QUEEN OF SWORDS
विचारों में स्पष्टता और एकाग्रता बढ़ने से समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयत्न किए जाएंगे। परिवार संबंधी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। परिवार में किसी व्यक्ति की सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है, जो आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करने के बाद ही प्रगति मिलेगी।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ी हर एक समस्या को दूर करने की कोशिश करनी होगी।
हेल्थ : तनाव के कारण सिर दर्द की समस्या होगी।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 9
वृश्चिक - THE WORLD
यात्रा संबंधी बनाई गई योजना के कारण जीवन में कई बदलाव नजर आ सकते हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेज या मूल्यवान वस्तुओं को संभालकर रखने की आवश्यकता है। चोरी होने की संभावना बन रही है। करीबी व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचा सकता है। लोगों पर तुरंत विश्वास न करें।
करियर : लेखन से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा, इस कारण प्रशंसा और सम्मान भी प्राप्त होगा।
लव : पार्टनर से मिल रहे सहयोग के कारण जिन बातों को आपने अभी तक अधूरा छोड़ा है, उसे पूरा करने की कोशिश की जाएगी।
हेल्थ : महिलाओं को यूरिन संबंधी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 8
धनु - TWO OF WANDS
आपकी गलती के कारण बड़ी समस्या उत्पन्न होती हुई नजर आ रही है। हड़बड़ी न करें। समस्या को दूर करने की क्षमता आप में है। लोगों की आलोचना को नजरअंदाज करते हुए केवल काम पर ध्यान रखना होगा। प्रॉपर्टी या बड़ी खरीदारी के संबंध में योजना बन सकती है।
करियर : कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वालों को नया कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त होने में वक्त लगेगा।
लव : पति-पत्नी में थोड़ी दूरियां बनती हुई नजर आ रही हैं, तालमेल बनाए रखें।
हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 2
मकर - QUEEN OF WANDS
अपनी तुलना अन्य लोगों के साथ करके आप खुद के लिए ही परेशानी बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जिन लोगों को प्रगति प्राप्त हो रही है, उन लोगों ने किस प्रकार से काम किया है, इस बात पर ध्यान दें। आप केवल विचार करते हैं, जब मेहनत करने का वक्त आता है तब आप लक्ष्य से भटक जाते हैं और ये गलती सुधारने की आवश्यकता है।
करियर : मीडिया से जुड़े लोगों को काम करते समय सतर्कता रखनी होगी।
लव : रिलेशनशिप में अन्य लोगों की दखलंदाजी बढ़ सकती है।
हेल्थ : पेट दर्द और अपच की समस्या बढ़ने लगेगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 6
कुंभ - ACE OF SWORDS
जब तक कार्य पूरा नहीं होता, तब तक प्रयत्न रोकना नहीं है, इस बात को ध्यान में रखें। आपको मेहनत के अनुसार प्रगति मिलेगी, लेकिन आपकी अपेक्षाएं बड़ी होने की वजह से सफलता प्राप्त करना मुश्किल लगेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए नए स्रोत प्राप्त होंगे। लालच से बचना होगा।
करियर : मेटल से संबंधित काम करने वाले व्यापारियों को बड़ा आर्डर मिल सकता है।
लव : पार्टनर के साथ स्पष्ट बातचीत करने से एक-दूसरे के लिए गलतफहमी दूर होगी।
हेल्थ : पेट संबंधी इंफेक्शन को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 1
मीन - SIX OF CUPS
परिवार और व्यक्तिगत जीवन पर अधिक ध्यान दें। काम संबंधित कुछ बातें नजरअंदाज हो सकती हैं। यदि आप किसी व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो निर्णय लेने से पहले एक-दूसरे के साथ का चर्चा करें। अचानक से किसी व्यक्ति के करीब महसूस होने लगेगा। इस व्यक्ति के लिए जो भावनाएं आपको महसूस हो रही हैं, उन्हें ठीक से समझकर ही आगे बढ़ें।
करियर : काम की जगह आपकी गलती के कारण अपमान की संभावना बन रही है।
लव : रिलेशनशिप और पार्टनर को किस हद तक महत्व देना है, ये ठीक से जानने की आवश्यकता है।
हेल्थ : खांसी और कफ संबंधी दिक्कत दूर करने के लिए डॉक्टर की सहायता लें।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 6
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.