बुधवार, 24 मई को मेष राशि के लोग अपनी समस्याओं का कारण जानने की कोशिश करें। कर्क राशि के लोग दूसरों की बुरी बातें नजरअंदाज करेंगे तो बेहतर रहेगा। वृश्चिक राशि के लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
मेष - TWO OF WANDS
ध्यान रखें, समस्या का कारण जानने से भी उसे सुलझाया जा सकता है। जो बातें जीवन में स्थिरता लाती है, केवल उन पर ध्यान दें। जिन बातों में आप बदलाव लाना चाहते हैं, उनके लिए सोच-समझकर आगे बढ़ें। आपकी ऊर्जा किसी व्यर्थ बात के लिए बर्बाद न करें।
करियर : जब तक आपके काम को अंजाम तक पहुंचाया नहीं जाता तब तक प्रयत्न में सातत्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी। काम आज के दिन कठिन महसूस हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ी चिंता खुद पर हावी न होने दें। पार्टनर के साथ मिलकर रिलेशनशिप संबंधित समस्या को सुलझाया जा सकता है।
हेल्थ : शारीरिक समस्या केवल तनाव की वजह से रहेगी।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 3
वृषभ - JUDGEMENT
आध्यात्मिक बातों की ओर झुकाव होने से नई बातें समझना आपके लिए संभव हो सकता है। खुद के प्रयत्नों से जीवन में बदलाव करने की कोशिश करें। लोगों के साथ जुड़े रहने के बाद भी किसी व्यक्ति पर निर्भरता न बने, इस बात का ध्यान रखें। परिवार के जिन लोगों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें गलती का एहसास होगा।
करियर : करियर में तनाव न बढ़ने दें। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखकर काम करते रहना होगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी नाराजगी अन्य लोगों की वजह से होगी।
हेल्थ : बच्चों की सेहत की चिंता है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 2
मिथुन - PAGE OF WANDS
नई बातों से संबंधित उत्सुकता रहेगी। ज्ञान के विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। फिलहाल अपने निर्णय पर ही टिके रहना होगा। जिन बातों से संबंधित आपको नाराजगी है, उनमें बदलाव नजर आएगा। अवसरों को समझकर ही स्वीकार करें।
करियर : व्यापारी वर्ग को अपने काम का विस्तार करने के लिए सही लोगों का साथ मिलेगा। अपने काम को मिलकर आसानी से आगे बढ़ाया जा सकता है।
लव : व्यक्ति की परख जब तक नहीं होती है, तब तक रिलेशनशिप या विवाह संबंधी निर्णय न लें।
हेल्थ : एसिडिटी के कारण सिर दर्द हो सकता है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 7
कर्क - STRENGTH
इच्छाशक्ति के बलबूते व्यक्तिगत जीवन में बदलाव करें। महत्वपूर्ण काम में कठिनाइयां महसूस हो सकती हैं। अन्य लोगों के द्वारा डाली गई बाधा के कारण कुछ काम रुकेंगे, लेकिन अगर आप अपने प्रयत्न बढ़ाते हैं तो तय किए वक्त पर काम पूरा करना संभव होगा। लोगों के द्वारा बोली गई बातें नजरअंदाज करना सीखें।
करियर : करियर संबंधी नए अवसर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। शुरुआत में आर्थिक लाभ भले ही कम हो, लेकिन आगे चलकर बड़ा फायदा मिल सकता है। इसलिए अवसर स्वीकार करें।
लव : पार्टनर की नाराजगी को दूर करने के लिए उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ना आवश्यक होगा।
हेल्थ : एसिडिटी पेट की जलन रहेगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 1
सिंह - SEVEN OF WANDS
अपना पक्ष लोगों के सामने रखने की कोशिश करें और अपनी बातों को ठीक से समझाएं। निर्णय लें, उसे अमल में लाने की कोशिश करें। जिन लोगों को साथ जरूरी है, उनका साथ मिलता रहेगा। खुद के लिए बढ़ रही नाराजगी दूर करें, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
करियर : नौकरी पेशा लोगों को टारगेट के अनुसार काम करना होगा।
लव : पार्टनर से विवाद हो सकता है, जो आपके लिए तकलीफ का कारण बनेगा।
हेल्थ : बदन दर्द और सूजन दूर करने के लिए होम्योपैथी या आयुर्वेद की सहायता ले सकते हैं।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 6
कन्या - QUEEN OF WANDS
प्रयत्नों के बाद ही परिवार संबंधी समस्या दूर होगी। कुछ लोग आपके व्यक्तिगत जीवन में दखलअंदाजी कर सकते हैं। किसी व्यक्ति को पैसों से संबंधित मदद करने से बचें। सेहत में आ रहे नकारात्मक बदलाव का असर आपके स्वभाव पर नजर आ सकता है। सेहत के लिए जागरूकता रखें।
करियर : काम संबंधी रूचि बनी रहेगी। वक्त से पहले काम पूरा होने से अन्य बातों पर ध्यान देना आसान हो सकता है।
लव : लोगों के दबाव के कारण वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण कमजोरी रह सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 6
तुला - TWO OF SWORDS
पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, इस कारण व्यक्तिगत जीवन में समझौता करना पड़ सकता है। स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें। यात्रा संबंधी योजना सफल होने की संभावना कम है। अचानक बड़े खर्च होने की संभावना है। मित्रों के साथ बातचीत करते समय पुरानी नकारात्मक चर्चा न करें।
करियर : व्यापारी वर्ग को मित्रों के साथ मिलकर नया काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। शुरुआत से एक-दूसरे की अपेक्षाएं और नियम को ध्यान में रखकर काम की शुरुआत करें।
लव : विवाह संबंधी बातें आसानी से आगे बढ़ेंगी।
हेल्थ : शरीर की बढ़ती हुई गर्मी तकलीफ का कारण हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 5
वृश्चिक - FOUR OF PENTACLES
स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी होगा। जीवन में बार-बार मिलने वाली असफलता की वजह से बेचैनी और निराशा रहेगी। इसका असर आपकी सेहत पर हो सकता है। परिस्थिति बदलने की क्षमता आप में है। खुद को बार-बार प्रेरित करते रहना होगा।
करियर : विदेश संबंधी काम के बारे में निर्णय सोच-समझकर ही लें। आगे चलकर बड़ा अवसर आपको प्राप्त हो सकता है।
लव : परिवार के लोगों की अपेक्षा को ध्यान में रखते हुए विवाह संबंधी निर्णय लेना होगा।
हेल्थ : बढ़ता हुआ वजन तकलीफ का कारण हो सकता है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
धनु - ACE OF PENTACLES
लोगों के साथ मेल-मिलाप बना रहेगा। किसी व्यक्ति को फिलहाल उधार न दें। यदि किसी की समस्या को सुलझाने के लिए मार्गदर्शन दे सकते हैं तो मदद जरूर करें, लेकिन पैसों की मदद के कारण आपका नुकसान होने की संभावना बन रही है।
करियर : काम संबंधी गंभीरता बनाए रखें, डिसिप्लिन के साथ काम करें।
लव : पुराने रिलेशनशिप से छुटकारा पाने की कोशिश करें।
हेल्थ : अपच की समस्या बढ़ सकती है। जिन चीजों के कारण एसिडिटी है, उनका सेवन न करें।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 8
मकर - EIGHT OF SWORDS
काम की गति को बढ़ाने से पहले खुद की अपेक्षाओं को ध्यान में रखें। लोगों की बातों के कारण खुद के लिए नकारात्मकता हो सकती है। सेहत को बेहतर बनाना और व्यक्तिगत जीवन को सुधारना आपका एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए।
करियर : उच्च शिक्षा के लिए किए प्रयत्न अपेक्षा के अनुसार सफल न होने से आपको निराशा हो सकती है। पैसा कमाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
लव : रिलेशनशिप संबंधी उतार-चढ़ाव के कारण रिलेशनशिप को तोड़ने की गलती बिल्कुल न करें।
हेल्थ : आंखों की जलन बढ़ सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 9
कुंभ - FOUR OF SWORDS
अपनी नाराजगी का कारण जानने की कोशिश करें। आपकी समस्या का हल आपको प्रयत्नों के जरिए ही प्राप्त होगा। किसी व्यक्ति से मदद की अपेक्षा न रखें। हर व्यक्ति आपके साथ अपने फायदे के लिए जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। इसलिए लोगों की नीयत को परखना होगा।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा प्राप्त हो सकता है, लेकिन उसी प्रकार से खर्च भी बढ़ने की संभावना है। फिलहाल व्यापार का विस्तार करने का विचार बिल्कुल न करें।
लव : रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मकता दूर करना आवश्यक होगा। तभी एक-दूसरे का पक्ष समझ सकेंगे।
हेल्थ : लोबीपी और शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 2
मीन - SEVEN OF PENTACLES
बड़ी खरीदारी करने के लिए लोन की आवश्यकता हो सकती है, जो आपको परिचित व्यक्ति से मिल सकता है। प्रयत्नों का फल प्राप्त होने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन अपेक्षा के अनुसार सफलता मिल सकती है। किसी व्यक्ति के द्वारा आपके खिलाफ बोले गई बातों के कारण समस्या हो सकती है। जो गलतफहमी है, उसे तुरंत दूर करना आपके लिए जरूरी है।
करियर : क्लाइंट से जब तक एडवांस प्राप्त नहीं होता है, तब तक काम की शुरुआत न करें।
लव : अन्य लोगों के विचार और आपके विचार अलग होने की वजह से आपके विवाह संबंधी निर्णय का विरोध हो सकता है।
हेल्थ : डायरिया या लूज मोशन की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 9
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.