• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Wednesday, 8th February Tarot Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope, People Of Virgo, People Of Capricorn, Budhwar Ka Rashifal

बुधवार का राशिफल:कन्या राशि के लोग काम की गति बढ़ाएंगे तो मिल सकती है सफलता, मकर राशि के लोग सोच-समझकर लें निर्णय

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार, 8 फरवरी को मेष राशि के लोग अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए समस्याएं सुलझा सकते हैं। कन्या राशि के लोगों को काम की गति बढ़ानी होगी, तभी सफलता मिल पाएगी। मकर राशि के लोग सोच-समझकर निर्णय लेंगे तो परेशानियों से बच सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है।

मेष - THREE OF PENTACLES

प्रयत्नों के कारण आप अपने कार्य में पारंगत हो सकते हैं। अपने अनुभव का इस्तेमाल करके आप अपनी समस्याओं को सुलझा सकते हैं। अन्य लोगों को मार्गदर्शन देते समय आपकी समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है। अपनी क्षमता के अनुसार दूसरों को मदद करते रहें।

करियर : सफलता की वजह से नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

लव : रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए आपको सोच विचार करके खुद में बदलाव करना होगा।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

वृषभ - TEMPERANCE

विचारों को ठीक से परखकर निर्णय लेने की कोशिश करें। भावनाओं का आप पर प्रभाव ज्यादा बढ़ता हुआ नजर आएगा। आपकी निर्णय क्षमता कम हो सकती है। जिन बातों का दबाव महसूस होता है, इस बात का ठीक से अवलोकन करें।

करियर : काम संबंधी टारगेट को गंभीरता से लें।

लव : पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें।

हेल्थ : पेट संबंधी विकार बढ़ सकते हैं।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 2

मिथुन - EIGHT OF WANDS

अपने सीमित विचारों से बाहर निकलकर खुद के लिए जो निर्णय सही है, उस पर ध्यान देने की कोशिश करें। नकारात्मकता को नजरअंदाज करते हुए केवल बड़े लक्ष्य हासिल करने की कोशिश करें। जिन बातों का असर आपकी सोच पर होता है, उनके संबंध में सतर्क रहें।

करियर : काम संबंधी बदलाव न होने से चिंता बढ़ सकती है।

लव : नए रिलेशनशिप की शुरुआत जल्दी ही हो सकती है।

हेल्थ : पुरानी बीमारी को ठीक करने के लिए होम्योपैथी या आयुर्वेद की सहायता जरूर ले सकते हैं।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

कर्क - SEVEN OF CUPS

जिस लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं, उससे संबंधित नकारात्मक बातें बढ़ सकती हैं। स्वभाव के इसी पहलू में बदलाव करने की कोशिश करें। अपनी तुलना अन्य लोगों के साथ बिल्कुल न करें। जो अनुभव प्राप्त हो रहा है, उसकी सकारात्मक बात को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना होगा।

करियर : काम की क्वालिटी को बेहतर बनाने की कोशिश करें। जब तक आपको खुद के प्रयत्न के लिए सकारात्मकता महसूस हो तब तक प्रयत्न जारी रखें।

लव : रिलेशनशिप में जब तक आप पूरी तरह से तैयार नहीं होते हैं, तब तक इसकी चर्चा अन्य लोगों के साथ न करें।

हेल्थ : तनाव का असर सेहत पर हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

सिंह - TEN OF CUPS

परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। घर पर लोगों का आना-जाना हो सकता है, इस वजह से पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। आपसे परिवार के किसी व्यक्ति को प्रेरणा मिलेगी। एक-दूसरे की सहायता करके जीवन में बड़ा बदलाव करने की कोशिश करें।

करियर : व्यापार के विस्तार का निर्णय सही साबित होगा।

लव : पार्टनर और परिवार के बीच दूरियां कम होने लगेंगी।

हेल्थ : माइग्रेन की तकलीफ बढ़ सकती है। घरेलू उपचार पर निर्भर न रहें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

कन्या - KING OF SWORDS

काम की गति को बढ़ाने की आवश्यकता है। केवल अपने नजरिए को सही मानकर आगे बढ़ना गलत है, दूसरों की बातों को भी समझें। पुराने लोगों के साथ संबंध बदलते नजर आएंगे, लेकिन इस बात को नकारात्मक तरीके से न लें। जो बातें बदल रही हैं, उनको जैसी हैं, वैसी स्वीकार करें।

करियर : अपने कार्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के सुझाव पर ध्यान दें।

लव : अन्य लोगों के दबाव में आकर विवाह संबंधी निर्णय लेना गलत होगा।

हेल्थ : आंखों की जलन या आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

तुला - THE LOVERS

छोटी समस्याएं दूर होने से उत्साह बना रहेगा। परिवार के लोगों से कोई भी बात छिपाने की गलती न करें। जिन बातों में आपको मदद की अपेक्षा है, ऐसी बातों की चर्चा करीबी लोगों के साथ करें।

करियर : नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है।

लव : आपके द्वारा बोला गया झूठ पकड़ा जा सकता है।

हेल्थ : शरीर की बढ़ती गर्मी तकलीफ का कारण होगी।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 6

वृश्चिक - SIX OF PENTACLES

पैसों का लेनदेन सफल होगा। बड़ी खरीदारी को करने के लिए किसी व्यक्ति से सहायता लें। यदि अपने मित्र या परिचित से उधार लिया है तो उसे तुरंत चुकता करने की कोशिश करें। जितना अधिक समय आप कर्ज उतारने के लिए लेंगे, उतनी कठिनाइयां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं, इसलिए इस बात को जल्दी सुलझाने की आवश्यकता होगी।

करियर : आपके द्वारा चुने गए कार्य क्षेत्र में जो लोग सफल हुए हैं, ऐसे लोगों का मार्गदर्शन आपको आसानी से प्राप्त होगा।

लव : अपने रिलेशनशिप की तुलना अन्य लोगों के रिलेशनशिप के साथ न करें।

हेल्थ : उल्टी और अपच की तकलीफ होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

धनु - KING OF WANDS

किसी महत्वपूर्ण बात को आपके द्वारा जाने-अनजाने में नजरअंदाज किया जा सकता है। भले ही ये बात नुकसान का कारण न हो, लेकिन इस बात की वजह से जीवन के अन्य पहलुओं में बदलाव लाया जा सकता है। इसलिए अपने अंदर जागरूकता और एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें।

करियर : पुराने टारगेट पूरे करना आज आपके लिए संभव होगा। आर्थिक परिस्थिति में अचानक से बदलाव हो सकता है।

लव : पार्टनर अपनी ही बातों में खोए रहेंगे, इस वजह से आपको अकेलापन महसूस होगा।

हेल्थ : लो बीपी की समस्या न बढ़े, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 7

मकर - THE SUN

लोगों के सीमित विचारों का असर अपनी निर्णय क्षमता पर न हो, इस बात का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। अभी तक जिन बातों में दुविधा महसूस हो रही है, वे बातें स्पष्ट होंगी। भले ही आपके द्वारा लिया गया निर्णय कठिन क्यों न हो, लेकिन इस निर्णय से जीवन को नई दिशा दे पाना संभव होगा।

करियर : उच्च शिक्षा के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है।

लव : नए व्यक्ति के जीवन में आने से सकारात्मक हो सकता है।

हेल्थ : बच्चों की सेहत के प्रति ध्यान देना जरूरी होगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 8

कुंभ - THE MAGICIAN

काम की गति से ज्यादा काम पूरा करने पर ध्यान दें। अपने प्रयत्नों में सतर्कता बनाए रखें। धीरे-धीरे परिस्थिति में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। क्षमता होने के बाद भी आप दूसरों की वजह से खुद को नाकामयाब समझ रहे हैं। लोगों की आलोचना को नजरअंदाज करें और पूरी क्षमता के साथ काम करें।

करियर : रिस्क लेकर नए काम की शुरुआत की जा सकती है, इसमें आपको सफलता भी प्राप्त होगी।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय अहंकार और गुस्से को काबू रखना जरूरी होगा।

हेल्थ : कमर दर्द की तकलीफ बढ़ सकती है, फिजियोथेरेपी की सहायता लें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

मीन - THE HANGEDMAN

जिन बातों में स्थिरता प्राप्त हुई है, ऐसी बातों में किसी भी प्रकार का बदलाव न करें। अभी अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन सही लोगों के साथ परिचय होगा। बेकार की बातें से खुद को दूर करने की कोशिश करें। इस कारण जीवन शैली में बदलाव नजर आएगा और आपका व्यक्तित्व भी सुधर सकता है।

करियर : लालच में आपके द्वारा गलत निर्णय न लिया जाए, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लव : पार्टनर की वजह से जीवन को देखने का नजरिया बदलेगा।

हेल्थ : गलत खानपान की वजह से शरीर पर सूजन आ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

खबरें और भी हैं...