मंगलवार, 23 जनवरी को मेष राशि के लोग दूसरों की चिंता छोड़कर अपने काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। वृषभ राशि के लोग नकारात्मक विचारों से बचेंगे तो निराशा दूर हो सकती है। सिंह राशि के लोगों की बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
मेष - FIVE OF SWORDS
दूसरों की चिंता छोड़कर अपने जीवन पर ध्यान दें। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे, उस प्रकार से अपेक्षित लोगों का साथ मिलता रहेगा। अभी एक ही बात पर विचार करके खुद को नकारात्मक न होने दें। काम करने पर जोर दें। पैसों से जुड़े काम सफल साबित होंगे।
करियर : करियर को नई दिशा देने के लिए काम से थोड़ा ब्रेक लें। किन कामों में बदलाव करना है, इस बात का विचार करें।
लव : रिलेशनशिप संबंधी तकलीफ दूर करने के लिए आपको प्रयत्न करने की आवश्यकता है।
हेल्थ : बदन दर्द और बेचैनी रहेगी।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 1
वृषभ - THE EMPEROR
अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयत्न सफल हो सकते हैं। फिर भी नकारात्मक विचार की वजह से निराशा हो सकती है। लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार प्रयत्न करें। किसी की पैसों से संबंधित मदद करते समय सतर्क रहें।
करियर : व्यापारी वर्ग काम से जुड़े दस्तावेज ठीक से पढ़कर ही काम की शुरुआत करें।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ी जानकारी मिलने से निर्णय ले पाना आसान होगा।
हेल्थ : सिर दर्द हो सकता है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 2
मिथुन - THE HERMIT
आपका अकेलापन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें। जिस व्यक्ति का साथ प्राप्त हो रहा है, उनके साथ चर्चा करके अपनी तकलीफों का हल ढूंढने की कोशिश करें। इस व्यक्ति पर पूरी निर्भरता न बने, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : करियर संबंधी अवसर फिर से प्राप्त करने के लिए प्रयत्न जारी रखें।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें।
हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 5
कर्क - FOUR OF CUPS
अपने विचारों पर तुरंत काम करने से बचें। हर एक विचारों को परखकर ही आगे बढ़ना होगा। सही-गलत का ठीक से फैसला करना कठिन रहेगा। निराशा न बढें, इस बात का ध्यान रखें, वर्ना गलत निर्णय लिया जा सकता है।
करियर : करियर से जुड़े हुए किसी भी निर्णय को बदलने की आवश्यकता अभी नहीं है।
लव : पार्टनर के साथ बातचीत न होने से अकेलापन महसूस हो सकता है।
हेल्थ : पेट से संबंधित समस्याओं को ठीक करने पर ध्यान दें।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 3
सिंह - THE MAGICIAN
आपकी इच्छाएं पूरी होती हुई नजर आ रही हैं। पुरानी तकलीफों को दूर कर पाना संभव होगा। परिवार के लोगों का साथ मिलने से अपने स्रोत का इस्तेमाल ठीक से कर पाएंगे। पैसों संबंधित तकलीफ हो सकती है, लेकिन इसे सुलझाना संभव होगा।
करियर : काम के विस्तार के लिए किसी से लोन लेने की गलती न करें।
लव : पार्टनर से प्राप्त हुए सुझाव आपके लिए उपयुक्त साबित होंगे।
हेल्थ : शरीर की गर्मी बढ़ने से तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 4
कन्या - JUDGEMENT
अपनी अपेक्षाओं को स्पष्ट रूप से परिवार के सामने रखना होगा। मित्रों के साथ बिताए वक्त की वजह से प्रसन्नता प्राप्त होगी, लेकिन समस्या का समाधान अभी मिला नहीं है, इस बात का ध्यान रखें। जरूरत से अधिक पैसा खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : काम में मन न लगने से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। सतर्कता रखें।
लव : रिलेशनशिप में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा।
हेल्थ : गैस या पेट संबंधी दिक्कत नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 9
तुला - THE LOVERS
समय आपके पक्ष में रहेगा। पुरानी तकलीफों को दूर करने के लिए मार्ग मिलेंगे, लेकिन इन मार्गों का इस्तेमाल आप किस प्रकार से करते हैं, ये आपको तय करना है। प्रलोभन से दूर रहें। समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। परिवार का वातावरण सुधरता हुआ नजर आएगा।
करियर : परिचित लोगों के साथ जुड़कर नए काम की शुरुआत हो सकती है।
लव : पार्टनर्स में सुधरते संबंधों की वजह से परिवार का वातावरण सकारात्मक बनेगा।
हेल्थ : गलत खानपान की वजह से अपच की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 6
वृश्चिक - TWO OF SWORDS
समस्याएं सुलझाने के लिए रास्ता मिलने के बाद भी किसी एक निर्णय पर टिके रहना कठिन रहेगा। लोगों से जुड़ी हुई भावनाएं बार-बार बदलती हुई नजर आएंगी, इस वजह से निराशा हो सकती है। लोगों की वजह से आपके स्वभाव में बदलाव आ रहा है, इस बात को ठीक से समझने की कोशिश करें।
करियर : स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को आज बड़ा निवेश करने से बचना होगा।
लव : पार्टनर के साथ हो रहे विवाद को नकारात्मक तरीके से न लें।
हेल्थ : एसिडिटी की वजह से सिर में भारीपन हो सकता है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 7
धनु - NINE OF PENTACLES
करीबी लोगों के नकारात्मक विचारों में बदलाव आएगा, आपको फायदा हो सकता है। भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश कर सकते हैं। बेकार के खर्च टालने की कोशिश करें।
करियर : किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले पुराने कामों को अंजाम तक पहुंचाना आपके लिए आवश्यक होगा।
लव : पार्टनर से सरप्राइस प्राप्त हो सकता है।
हेल्थ : सेहत में सुधार होगा।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 8
मकर - TWO OF PENTACLES
काम में रुचि कम होने से महत्वपूर्ण कामों पर ही ध्यान दे पाएंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। जिन बातों की वजह से मानसिक तकलीफ होती है, ऐसी बातों का विचार दिन के अंत में किया जाएगा। खुद की समस्याओं का समाधान अपने प्रयत्नों से ही मिलेगा।
करियर : प्रतिस्पर्धी के द्वारा किए गए काम पर ध्यान दें। आपको नई बातें सीखने के लिए मिल सकती है।
लव : रिलेशनशिप में हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से पार्टनर्स एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ : बीपी और शुगर की तकलीफ होगी।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 1
कुंभ - THREE OF WANDS
एक से अधिक जिम्मेदारियां निभाते समय थकान हो सकती है। परिवार के किसी खास व्यक्ति से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। इस व्यक्ति की आपके व्यक्तिगत जीवन में बढ़ती हुई रूचि के कारण आपको दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन ये बात नकारात्मक नहीं है, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ती हुई नजर आ रही है, इस कारण प्रयत्नों के अनुसार फल भी मिलेगा।
लव : पार्टनर के स्वभाव की नकारात्मक बातों को समझने की कोशिश करें।
हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ का कारण बन सकती है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 4
मीन - PAGE OF PENTACLES
अपनी मेहनत के अनुसार आर्थिक स्थिति में बदलाव न होने से थोड़ा उदासीन महसूस होगा। बड़ा लाभ प्राप्त करने के लिए मार्ग खोजने की कोशिश करनी होगी। आर्थिक स्थिति सुधारना आपका एकमात्र लक्ष्य रह सकता है, इस कारण अन्य बातों को नजरअंदाज करते हुए आप केवल काम पर ध्यान लगाएंगे।
करियर : पुराने क्लाइंट के साथ विवादों को सुलझाएं।
लव : नए व्यक्ति के साथ हुए परिचय के कारण रिलेशनशिप की शुरुआत होगी।
हेल्थ : शरीर की बढ़ती गर्मी के कारण त्वचा संबंधी विकार हो सकते हैं।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 5
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.