तेनुघाट | बेरमो अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट के प्रधान सहायक प्रमोद मिश्रा और अनुसेवक रामू प्रसाद रजवार को अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर विदाई दी गई। उन्होंने तीन फरवरी 1979 को गिरिडीह में योगदान दिया था। उन्होंने अपने जीवन का 38 वर्ष 11माह 28 दिन की सेवा अवधि पूरी की। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम रंजन ने कहा कि सीखने की कोई उम्र सीमा नहीं होती। बड़ा बाबू का कार्य अनुभव की कमी हम सभी को खलेगी। उन्होंने कहा कि हमारे 6 माह का अनुभव अच्छा रहा। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा, नारायण वर्मा, महेश्वर मांझी, अशोक सिन्हा, मृत्युंजय पांडेय, कुंदन एक्का, जयप्रकाश झा, सपन कुमार कर्मकार सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।