- Hindi News
- National
- Bokaro News 105 Liter Spirit And Rapper Found In Maruti Car Smugglers Escaped
मारुति कार में 105 लीटर स्प्रिट और रैपर बरामद, भाग निकले तस्कर
बालीडीह अाैद्याेगिक ओपी पुलिस ने मारुति कार पर लदे तीन गैलन में रखे 105 लीटर स्प्रिट, दारू के बोतल में लगने वाले 700 कार्क और दो हजार से अधिक इंपीरियल ब्लू शराब के रैपर बरामद किया है। जबकि उसमें सवार दो लोग रात के अंधेरे का लाभ उठाकर घनी झाड़ियों का सहारा लेते हुए भाग निकले। ओपी प्रभारी सत्यनारायण गोस्वामी ने बताया कि रात में चल रहे एस ड्राइव के दौरान पुलिस कुंडौरी गांव की ओर से जा रही थी, उसी दौरान मारुति कार संख्या जेएच09ए-8619 को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। दूर से ही पुलिस को देख चालक और एक अन्य व्यक्ति भाग निकले। ताे वाहन की जांच करने पर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बनाने का मेटेरियल मिला। पुलिस ने बताया कि मेटेरियल को कुंडौरी गांव से निकाल कर चंद्रपुरा के इलाके में ले जाने की तैयारी थी। इस स्पिरिट के उपयोग से काफी मात्रा में शराब तैयार करने की योजना थी। कार में सवाराें को पकड़ने के लिए रातभर उस इलाके में छापेमारी हुई। लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका।
मारुति कार मे लदे स्प्रिट को दिखाते ओपी के पुलिस अधिकारी।