पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नहर पुल के पास 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा, एक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़-फुसरो मार्ग पर तुपकाडीह नहर पुल के समीप 11 हजार वोल्ट तार के अचानक शार्ट सर्किट के बाद टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आकर यहां के एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रेफरल अस्पताल, जैनामोड़ ले जाया गया। इधर, घटना से क्षुब्ध स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ और जीर्णशीर्ण तारों की मरम्मत की मांग को लेकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि अचानक लाइन आने के बाद तार से चिंगारी होने लगी ओर बिजली कट आउट हो गई। ऐसी स्थिति को देखते हुए लोग इसकी सूचना विभाग को दे ही रहे थे कि विभाग ने पुनः बिजली चालू कर दी। इसके बाद तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से झुलसे महेश रविदास नामक युवक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। वहीं, जीतू कर्मकार, रूटू कर्मकार तथा गोपाल साव नामक युवक घायल हो गए। इधर, घटना की सूचना मिलने पर जरीडीह थाना प्रभारी गजेंद्र पांडेय ने सदलबल घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन लोग सड़क पर जमे हुए थे।

घटना स्थल पर लोगों की भीड़।
खबरें और भी हैं...