पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शुभम के साथ मारपीट मामले में 12 नामजद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेरमो | बेरमो थाना क्षेत्र के रेलवे कालोनी करगली निवासी सुबोध कुमार सिंह के पुत्र शुभम कुमार के साथ राम रतन स्कूल के समीप 7 मार्च को हुए मारपीट मामले में शुभम कुमार के बयान पर 12 लोगों को नामजद सहित अन्य 8-10 को अभियुक्त बनाया गया है। ज्ञात हो कि 7 मार्च को कुछ युवकों ने शुभम कुमार के साथ मारपीट की थी। इसमें शुभम कुमार की ओर से आॅफिस से पांच लाख रूपए एवं सोने की चेन की लूट के साथ मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। इसमें पोस्ट आॅफिस काॅलोनी करगली निवासी कारू, अंबेदकर काॅलोनी निवासी विवेक गिरि, प्रदीप महतो उर्फ प्रदीप गिरि, करगली बाजार दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले विवेक सिंह आदि के नाम शामिल हैं। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
खबरें और भी हैं...