वर्ल्ड किडनी दिवस पर 151 मरीजों की हुई जांच
वर्ल्ड किडनी दिवस पर आरएनबी अस्पताल एंड पॉल आई रिसर्च सेंटर के तत्वावधान में संचालिका डॉ.पिंकी पॉल के नेतृत्व में को- आपरेटिव कालोनी में मेगा जांच शिविर आयोजित की गई। इस शिविर में 151 मरीजों की किडनी, हड्डी और सर्जरी विभाग की की ओर से जांच कर उचित परामर्श दिया गया। इस शिविर में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ.मुक्तेश्वर रजक, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एनडी कच्छप और डॉ. आरएन मिश्रा ने परामर्श दिया अाैर जांच की। शिविर में मरीजों की मुफ्त डायबिटीज, रक्तचाप के अलावा यूरिन की भी जांच की गई। जांच के बाद इन मरीजों का इलाज कर उन्हें मुफ्त दवाएं भी दी गई। शिविर के संचालन के लिए सिटी थाना प्रभारी अजय प्रसाद भी वहां रहे। इस शिविर को सफल बनाने में सिस्टर ए लिंडा के अलावा बबीता, सुशीला, अमित, रितेश और पंकज सहित अन्य का याेगदान रहा।
मरीज की आंख जांच करते डॉक्टर।