- Hindi News
- National
- Bokaro News 246 Patients Were Screened At Bsl39s Mega Medical Camp At Bhara Madrasa
भर्रा मदरसा में बीएसएल के मेगा मेडिकल कैंप में 246 मरीजाें की जांच की गई
गुरुवार को बोकारो इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग से भर्रा मदरसा में निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 246 मरीजों का इलाज किया गया अाैर 25 मरीजों को चिह्नित कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए बीजीएच रेफर किया गया। कैंप में ब्लड जांच के साथ दवा का वितरण किया गया। इसके अलावा आरके दत्ता ने एक्युप्रेशर चिकित्सा पद्धति के माध्यम से 48 मरीजों का इलाज किया और नियमित इलाज के लिए सर्व स्वास्थ्य केंद्र, सेक्टर- 5 आने की सलाह दी। झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से एड्स जागरूकता, बचाव और उपचार पर 26 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। कैंप के आयोजन में उप महाप्रबंधक (सीएसआर) चौधरी र|ेश कुमार सुधांशु, प्रबंधक (सीएसआर) यूके गिरि, सूरज तिवारी, बहादुर सिंह, संजीव सिंह एवं संतोष कुमार साथ ही पीरामल स्वास्थ्य मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम की भागीदारी रही। कैंप में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता एवं डॉ. सुनीता सुरीन, डॉ. कुमारी प्रिया आदि रहीं।
मरीजों की जांच करते डॉक्टर।