301 महिलाअाें ने निकाली कलश यात्रा, महायज्ञ शुरू
प्रखंड के मंजूरा में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंजूरा शिवालय मंदिर से शुरू होकर बजरंगबली टोला, बरवाडीह, सपाहीटांड़ एवं सोखाडीह हाेते हुए खांजो नदी तट पहुंची। कलश यात्रा में 301 कन्याएं व महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। उनके साथ श्रद्धालु धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। इस दौरान धर्म की जय हो, जय श्री राम, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भाव हो, विश्व का कल्याण हो के जयकारे से इलाका गुंजायमान हो रहा था। यहां पर आचार्यों के अलावा कई लोग उपस्थित रहे।
कलश में जल भरवाते आचार्य।