बोकारो में सीअाईएसएफ के 34 जवानाें अाैर अफसराें ने किया रक्तदान
सीआईएसएफ इकाई बीएसएल में सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं अंगदान जागरूकता संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीआईएसएफ इकाई की अाेर से सुरक्षा सप्ताह शुक्रवार तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बीएसएल, इकाई लाइन के ज्ञानेन्द्र हॉल में बोकारो जेनरल अस्पताल की अाेर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन भूपेन्द्र सिंह, उप कमांडेंट केऔसुब इकाई बीएसएल ने किया। केऔसुब इकाई बीएसएल के रक्तदान शिविर में केऔसुब इकाई के 34 बल सदस्यों के साथ उप कमांडेंट भूपेन्द्र सिंह एवं सहायक कमांडेंट बसंत कुमार ने भी रक्तदान किया। शिविर में डाॅ. श्रवण कुमार ने बल सदस्यों को बताया कि रक्तदान एक महान कार्य है।
रक्तदान करते सीआईएसएफ के अधिकारी।