पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

40 टन कोयला जब्त, छह पर मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मधुबन पुलिस ने रविवार को धर्माबांध ओपी क्षेत्र के बाबूडीह जोरिया नाला व बाबूडीह सरकारी स्कूल ग्राउंड के समीप तालाब के नजदीक जंगल में छापेमारी कर 40 टन कोयला जब्त कर काफी दिनों से बड़े पैमाने पर इस इलाके में पुलिस के संरक्षण में चल रहे अवैध काेयला के कारोबार का खुलासा हुआ है। नाला के पास से 25 टन व स्कूल के समीप से 15 टन कोयला जब्त किया गया। कोयला आसपास की कोलियरियों से चुरा कर जमा किया गया था। जिसे धंधेबाज टपाने के फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि इस संंबंध में सुभाष सिंह, मधुसूदन सिंह, रतन महतो, हेमंत रवानी, महेश कर्मकार सभी बाबूडीह बस्ती व सुभाष महतो धर्माबांध बस्ती व बोकारो राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी मधुबन प्रभात रंजन पांडेय, धर्माबांध ओपी प्रभारी बिनोद कुमार सिंह, मधुबन थाना के सअनि भिसेंरिया उरांव, धर्माबांध ओपी के सअनि सोयना सिंह मुंडा सहित जवान शामिल थे। बता दें कि लाख प्रयास के बावजूद क्षेत्र में कोयल की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है।

खबरें और भी हैं...