- Hindi News
- National
- Bokaro News A Rally Was Organized To Make People Aware Of Black Cataract
काले मोतिया के लिए लोगों को जागरूक करने को निकली रैली
आठ से 22 मार्च तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा व आठ से 14 मार्च तक चलने वाले काले मोतिया सप्ताह के मद्देनजर सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को सिविल सर्जन डॉ.अशोक कुमार पाठक और जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ.अजीत कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ.रेणु भारती ने पोषण पखवाड़ा तो नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.पिंकी पाल काली मोतिया से संबंधित बैनर लेकर रैली का नेतृत्व कर रही थीं। इस जागरुकता रैली में सोनोलोजिस्ट डॉ. शिखा, डॉ.महालक्ष्मी, विभा कुमारी, रंभा कुमारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप कुमार, महेश शर्मा के अलावा सहिया सहित अन्य कर्मी उपस्थित थीं। यह रैली कैंप दो का भ्रमण करते हुए वापस सदर अस्पताल में पहुंची। इस मौके पर सीएस ने काली मोतिया पर संबोधित करते हुए कहा कि आठ मार्च से अभी तक कुल 268 लोगों के काली मोतिया की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 11 संदिग्ध मरीज पाए गए हैं। इन मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। जबकि पोषण पर उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को अधिक से अधिक कुपोषण चिकित्सा केंद्र तक भेजें।
रैली को झंडी दिखाते सीएस, डीएस।