पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चीन से आए छात्र का दिल्ली में इलाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोकारो थर्मल | बोकारो थर्मल स्थित जनता नगर कॉलोनी निवासी मो. साहिल का मेडिकल जांच दिल्ली में हो रही है। मो. साहिल चाइना के यूहान में पीएचडी की पढ़ाई चार वर्षों से कर रहा था। जो 1 फरवरी 2020 को भारत आया था। कोरोना वाइरस होने के संदेह पर उसे दिल्ली में ही मनेसर आर्मी कैम्प में रोक लिया गया उसकी जांच चल रही है। परन्तु जांच व इलाज के बाद अब वह स्वस्थ है, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। बोकारो स्टील सेक्टर 2 बी के एक युवक को भी दिल्ली में रखा गया है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी साहिल के घर जाकर परिजनों से जानकारियां लीं।
खबरें और भी हैं...