पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gomiya News A Young Man Injured In A Direct Fight Between A Car And A Bike

कार और बाइक की सीधी भिड़ंत में एक युवक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोमिया | आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड पर मंगलवार को एक कार और बाइक की सीधी भिड़ंत में पवन राज नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोमिया के व्यवसायी दिलीप साव का 20 वर्षीय पुत्र पवन राज अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक मारुति अल्टो कार (बीआर 20डी 5560) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे प्राथमिक उपचार के लिए आर्डियर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिया। आईईएल थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो ने बताया कि घायल के माथे में गंभीर रूप से चोट लगने के कारण उसे रांची के मेडिका अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी है।
खबरें और भी हैं...