पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gomiya News Action Will Be Taken Against The Well To Do People Who Take Food Grains In The Wrong Way

गलत तरीके से खाद्यान्न उठाने वाले सुखी-संपन्न लोगों पर होगी कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोमिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गोमिया प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद ने प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के साथ बैठक की। बैठक में गुलाबी एवं पीला राशन कार्ड के लिए नए सदस्य जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदनों पर समीक्षा करते हुए सभी विक्रेताओं को विशेष निर्देश दिया गया। उन्होंने कार्डधारियों में से सुखी-संपन्न, नौकरी पेशा वालों तथा गलत तरीके से खाद्यान्न उठाने वाले संपन्न लाभुकों को चिन्हित कर प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया, ताकि रिक्तियों के विरुद्ध लंबित आवेदन स्वीकृत किए जा सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्डधारी, जिनका किसी कारणवश अंगूठा ई-पोस मशीन में नहीं लग रहा है, उनको अपवाद पंजी में विशेष परिस्थिति में हस्ताक्षर कराते हुए खाद्यान्न दिया जाएगा। वहीं, विगत छह माह के पूर्व से राशन उठाव नहीं करने वाले कार्डधारियों की सूची उपलब्ध कराते हुए कारण सहित प्रतिवेदन देने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्ड स्वतः निरस्त कर नए आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि क्षेत्र में कोई ऐसे वंचित परिवार जो विधवा, विकलांग व असाध्य रोग से पीड़ित है और भुखमरी की स्थिति में है। ऐसे परिवार को विशेष प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड निर्गत किए जा सकते हैं। वहीं संपन्न लोग जो अभी तक राशन ले रहे हैं, वे स्वेच्छा से अविलंब कार्ड का समर्पण करें। मौके पर सहायक गोदाम प्रबंधक राजीव रंजन सहित रामलखन प्रसाद, तुलसी यादव, मुरली रविदास, राजेंद्र रजक, कोलेश्वर रविदास, सुरेश महतो, प्रकाश गंझू, चंद्रशेखर पांडेय, शशिकांत प्रसाद, जनार्दन जायसवाल, अशोक अग्रवाल आदि कई जन वितरण प्रणाली के दुकानदार मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित बीडीओ व अन्य।
खबरें और भी हैं...