- Hindi News
- National
- Nawadih News Adarsh Village Development Service Committee Celebrated International Women39s Day
आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति नावाडीह की ओर से बहुद्देश्यीय भवन नावाडीह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को संस्था की और से बुके व शॉल देकर सम्मानित किया गया। वहीं बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री ने महिला दिवस पर शिक्षा की अहमियत बताते हुए उन्हें अपने बच्चों को संकल्पित हो पढ़ाने-लिखाने का संदेश दिया। कहा कि आज सभी महिलाएं संकल्प लें कर जाए कि वे अपने बच्चे को पढ़ाएंगे। यदि पढ़ाई-लिखाई में किसी भी तरह का परेशानियां आए तो उनसे वे सम्पर्क करें। वह उन्हें हर तरह का सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के बीच-बीच में बच्चो के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, जिप सदस्य फूलमती देवी, पंसस किरण देवी ने भी जमकर संथाली गाने में नृत्य किए। मौके पर सचिव वासुदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद महतो सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।