- Hindi News
- National
- Bokaro News Adivasi Girls And Women Came To Visit The Beat Of The Temple In Sirhul
सरहुल में मांदर की थाप पर झूमीं अादिवासी युवतियां अाैर महिलाएं
शहर के सेक्टर-11 सी सीआईएसएफ कैंप के पास स्थित जाहेरगढ़ में लेवाटांड़ जाहेर गढ़ समिति की ओर से बाहा बोंगा सह सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में मुख्य अतिथि चास प्रखंड प्रमुख सरिता देवी, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनिता देवी, भतुआ मुखिया नरेश महतो, भतुआ पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी एवं नायके बाबा, मांझी बाबा मौजूद थे। जाहेरगढ़ में पूजा-अर्चना के बाद शाम को सरहुल नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें मांदर और नगाड़े की थाप पर आदिवासी महिलाओं और युवतियों ने शानदार नृत्य और गीत की प्रस्तुति कर लोगों को सरहुल पूजा का महत्व बताया। संथाली गीतों और मांदर की थाप पर वहां मौजूद अतिथि भी अपने को रोक नहीं सके और नृत्य में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया। पूजा नायके बाबा विनोद टुडू के साथ कुड़ाम नायके बाबा सहदेव सोरेन ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल मुर्मू और संचालन केसी टुडू ने किया। मौके पर मांझी बाबा किशुन मुर्मू, बलराम टुडू, शंकर तुरी, दुर्गा प्रसाद सोरेन, बड़कू मांझी, नुनूलाल मांझी, राजू मांझी, राजन मांझी, लालू मोदी, लोबिन मोदी, लालदेव मोदी, कुंदा लाल मांझी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
सामाजिक-सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत बनाता है मेला : विनोद
कसमार | कसमार प्रखंड के खैराचातर में पूर्व सरपंच सुरेश जायसवाल की पुण्यतिथि पर सात दिवसीय प्रहरी मेला बुधवार को शुरू हुआ। बगोदर के भाकपा माले विधायक विनोद सिंह, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, गोमिया इंस्पेक्टर सुजीत कुमार समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर मेला का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि सामाजिक-सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत बनाने में प्रहरी मेला महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डॉ. लंबोदर ने कहा कि प्रहरी मेला इस क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद को जीवंत बनाता है। समारोह को पूर्व जिप सदस्य विमल कुमार जायसवाल, तपन कुमार झा, भाकपा नेता दिवाकर महतो आदि ने भी संबोधित किया।
नगाड़े की गूंज पर नृत्य प्रस्तुत करतीं महिलाएं।
सरहुल महोत्सव में महिलाओं के साथ नृत्य करतीं चास प्रखंड की प्रमुख सरिता देवी व अन्य।