पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरहुल में मांदर की थाप पर खूब झूमीं अादिवासी युवतियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जरीडीह प्रखंड के खुंटरी पंचायत में गुरुवार को नव युवा सिद्धाे-कान्हाे क्लब खुटरी एवं सरहुल पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सरहुल उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जोग मांझी, मांझी हड़ाम ने आदिवासी परंपरा के तहत सखुअा के वृक्ष में आए नए फूल से पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में लीलावती देवी, पंसस अम्बिका देवी उपस्थित थीं। मुखिया लीलावती ने कहा कि आदिवासी अपनी संस्कृति एवं सदियों की परंपरा के अनुसार सरहुल मनाते आ रहे हैं। झारखंड की पहचान आदिवासियों की त्याेहार अाैर उत्सव से होती है। विशिष्ट अतिथि पंसस अम्बिका देवी ने कहा कि आदिवासियों का लगाव जल, जंगल एवं जमीन से है। जंगल की रक्षा एवं संस्कृति को संरक्षित करने के लिए आदिवासी समुदाय त्याेहारों के माध्यम से प्रकृति की पूजा करते हैं। सरहुल महोत्सव को लेकर आदिवासी महिला- पुरुष नगाड़ा एवं मांदर की थाप पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में तारालाल हेंब्रम, त्रिलोचन मरांडी, सुरजन मरांडी,राधानाथ मराण्डी, मनिन्द्र कुमार हेम्ब्रम, रामू राम मरांडी,मिहीलाल मुर्मू आदि रहे।

खुंटरी में सरहुल उत्सव धूमधाम से मना

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

रितुडीह में संथाल समाज की ओर से बाहा दशन महोत्सव का आयोजन सरहुल पर्व के मौके पर हुआ। समारोह में अतिथि के रुप में जिला परिषद उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी, लुगू बुरु घंटा बाड़ी ललपनियां के मांझी हड़ाम बबली सोरेन मौजूद रहे। नायके बाबा महादेव सोरेन, मांझी बाबा कलेश्वर सोरेन और मांझी गोड़ेत पान बाबू सोरेन ने पूजा-अर्चना की, उसके बाद मांदर और नगाड़े की थाप पर संथाली युवतियों और महिलाओं ने पारंपरिक गीतों की धुन पर नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सरहुल के मौके पर आसपास के 43 गांवों के लोगों ने हिस्सा लेकर समारोह काे भव्य बना दिया। हर गांवों के मांझी हड़ाम भी शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में शिवलाल किस्कू, अघनू किस्कू, कृष्णा किस्कू, विश्वनाथ सोरेन, मंशा सोरेन, आर्यामन किस्कू, राम प्रसाद टुडू, देसा हेम्ब्रम, श्यामलाल सोरेन, पागेन सोरेन, सुखदेव हेम्ब्रम, प्रतिमा किस्कू, किरण किस्कू, कंचन हासंदा, सोनिया सोरेन, कामिनी टुडू, कविता टुडू आदि रहे।

दिबागढ़ा में सरहुल महोत्सव

रितुडीह के दिबागढ़ा जाहेरथान में बाहा बोंगा महोत्सव का आयोजन आदिवासी सांस्कृतिक उत्थान समिति की ओर से आयोजन हुआ। मांझी हड़ाम जगरनाथ मुर्मू ने पूजा कर महोत्सव की शुरुआत की। वहीं मांदर और नगाड़े की थाप पर महिलाओं ने नृत्य कर पर्व के प्रति खुशी का इजहार किया। मौके पर चरकू हेम्ब्रम, बिंदेश्वर हासंदा, महावीर हासंदा, बलबीर मुर्मू, अरुण मुर्मू, मानोतान मुर्मू, शिवतन हासंदा, महेश मुर्मू आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...