अपने माैलिक अधिकाराें के प्रति लाेग हमेशा जागरूक रहें : पिंटू
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण आयोग संस्था की ओर से छह नए सदस्यों को सदस्यता का मनोनयन पत्र दिया गया। साथ ही संस्था की अाेर से आगे के कार्यक्रमाें पर चर्चा की गई। संस्था के जिलाध्यक्ष पिंटू राम ने कहा कि संस्था की ओर से समाज में यह संदेश देना चाहते हैं कि लोग अपने मौलिक अधिकार के प्रति जागरुक रहें। किसी भी तरह की की परेशानी हाे ताे वे संस्था से संपर्क कर सकते है। संस्था की ओर से बाल मजदूरी, बाल विवाह पर अंकुश लगाना, महिलाओं के हाे रहे उत्पीड़न पर अंकुश लगाना सहित कई कार्यक्रमाें को लेकर एक अभियान पूरे बोकारो जिले में जल्द शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रवि श्रीवास्तव ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद, कुंदन भारती, दीपक कुमार, धनंजय कुमार, तरुण कुमार, समीर कुमार आदि रहे।
जागरुकता कार्यक्रम में जानकारी देते राष्ट्रीय मानवाधिकार के कार्यकर्ता।