संथाली ड्रामा के मंचन से परंपरा बचाने की अपील
सरहुल पूजा के अवसर पर नव युवक सिद्धू कान्हू क्लब की ओर से खुटरी पंचायत के खेल मैदान में गुरुवार की रात संथाली नाटक का मंचन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि लीलावती देवी एवं पंसस अंबिका देवी ने संयुक्त रूप से किया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से संथाली संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया। इसका दर्शक रात भर आनंद लेते रहे। अतिथियों ने नवयुवक सिद्धू कान्हू के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में युवा पीढ़ी को अपनी सभ्यता-संस्कृति जानने का मौका मिलता है। उन्होंने युवाओं से संथाली संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। मौके पर विनय मरांडी, मनिंदर हेम्ब्रम, राधानाथ मरांडी, रामू राम मरांडी, सूरजन मरांडी, गौतम, श्याम नारायण, मिथिलेश हेम्ब्रम, नंदकिशोर किस्कू, मनिंदर हेम्ब्रम, किशोर मरांडी, शिवशंकर मुर्मू, कामेश्वर हेम्ब्रम, महेंद्र हेम्ब्रम, मनोज हेम्ब्रम, जीतराम, शिवशंकर, रोहन सोरेन, तारा आदि मौजूद रहे।
संथाली ड्रामा में मंचासीन आदिवासी नेता।