पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राष्ट्रीय स्काॅलरशिप को 31 मार्च तक करें आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मानव संसाधन और विकास मिशन ने मेधावी नेशनल स्काॅलरशिप स्कीम 2020 के लिए आवेदन मांगे है। इसमें 10वीं पास स्टूडेंटस हिस्सा ले सकते हैं। आयु सीमा 16 से 40 साल है। स्कॉलरशिप को चार तरह से बांटा गया है। टाइप ए में स्कॉलरशिप उन्हें दी जाएगी, जिन्हें 60 फीसदी या उससे ज्यादा नंबर आए हैं। इस श्रेणी में पहले महीने में 8 हजार, दूसरे महीने में चार हजार और तीसरे महीने में दो हजार रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे। टाइप बी में 50 से 60 फीसदी नंबर चाहिए। पहले महीने में 3 हजार, दूसरे महीने में दो हजार रुपए और तीसरे महीने में एक हजार रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे। टाइप सी कैटेगरी में स्कॉलरशिप उन आवेदकों को दी जाएगी। जिनके 40 से 50 फीसदी नंबर आए हैं। इस श्रेणी में पहले महीने एक हजार, दूसरे महीने में एक हजार और तीसरे महीने में एक हजार रुपए मिलेंगे। टाइप डी में 35 से 40 फीसदी के बीच नंबर लाने वाले आवेदकों की फीस 100 फीसदी रिफंड कर दी जाएगी और उनको सिर्फ एक बार 300 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।

इस तरह करना है आवेदन

आवेदन करने के लिए www.medhavionlink.org/schemedical.aspx पर विजिट करें। एप्लीकेशन फीस के तौर पर 300 रुपए जमा करना होगा। जो कैंडिडेट्स के चयन के बाद वापस हो जाएगी। पेपर में चार सेक्शन रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीटयूड, जनरल स्टडीज और अंग्रेजी होंगे। एग्जाम की अवधि 18 मिनट होगी। अंग्रेजी सेक्शन को छोड़कर बाकी सभी सेक्शन के सवाल हिंदी में भी उपलब्ध होंगे। किसी भी सवाल का गलत जवाब देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च, परीक्षा 26 अप्रैल और रिजल्ट की घोषणा 30 अप्रैल को होगी।
खबरें और भी हैं...