प्रावि पालिहारी में लचर हुई मध्याह्न भोजन की व्यवस्था
गोमिया | गोमिया प्रखड अंतर्गत पालिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित प्रावि पालिहारी में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था लचर हो चुकी है। यहां छात्र-छात्राओं ने कहा कि उन्हें मीनू के मुताबिक भोजन नहीं दिया जाता है। अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय के दो कमरों में केजी से क्लास पांच तक की पढ़ाई होती है। इसमें केजी में चार, कक्षा एक में 9, दो में 7, तीन में 8, चार में 7 एवं कक्षा पांच में 10 विद्यार्थी हैं। यहां बरामदा होने के बावजूद मध्याह्न भोजन क्लास रूम में ही बनाया जाता है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इस संबंध में स्कूल का शिक्षक नंदकिशोर ने कहा कि पिछले दो माह से मध्याह्न भोजन की राशि उन्हें नहीं मिली है। किसी तरह हमलोग भोजन की व्यवस्था वे लोग कर रहे हैं।