- Hindi News
- National
- Bokaro News Atms Empty Due To Bank Shutdown For Three Consecutive Days People Were Worried
तीन दिन लगातार बैंक बंद होने से एटीएम खाली, परेशान रहे लोग
रविवार, सोमवार और मंगलवार तीन दिनों तक लगातार बैंक बंद रहने की वजह से होली में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के आधे से अधिक एटीएम खाली हो गए थे। जिसकी वजह से लोगों को इस एटीएम से उस एटीएम का चक्कर लगाना पड़ा। जिन एटीएम में पैसे थे, वहां लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। लोग कतार में लगकर पैसे निकाल रहे थे। एलडीएम दिनेश्वर राणा ने बताया कि बुधवार को बैंक खुल गए। उसके बाद सभी एटीएम में पैसे डालने का काम किया जा रहा है। स्थिति सामान्य हो जाएगी।
एटीएम के बाहर लगी कतार।