पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संदिग्ध परिस्थिति में मिला ऑटो चालक अनिल का शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेक्टर दो ए में मालवाहक अाॅटाे से संदिग्ध परिस्थिति में चालक अनिल सिन्हा का शव बरामद हुआ। मालवाहक अाॅटाे में शव मिलने की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी अजय प्रसाद के नेतृत्व में सिटी पुलिस वहां पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार चास के गुजरात कालोनी निवासी अनिल सिन्हा अपने परिवार से अलग सेक्टर दो ए में रहकर दुंदीबाद स्थित मनोज फर्नीचर का मालवाहक अाॅटाे चलाया करता था। बुधवार को रात आठ बजे दांतु जाने के लिए दुकान से दो चौकी लोड किया था। गुरुवार की सुबह दोनों चौकी लेकर उसे दांतु जाना था। गुरुवार की सुबह आसपास के लाेगों ने देखा कि अाॅटाे की ड्राइविंग सीट के पास अनिल मृत पड़ा है। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने सिटी थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी थाना पुलिस वहां पहुंची। अनिल का शव मालवाहक अाॅटाे संख्या जेएच 09 एएन 4542 के चालक सीट और बॉडी के बीच में पड़ा हुआ था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अनिल का परिजनों से मनमुटाव रहता था।

छानबीन करते पुलिस पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...