पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधिकार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वांग | गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत स्थित पंचायत सचिवालय भवन वन बी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सत्या संगिनी महिला क्लब कथारा एवं साथ फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को अधिकार व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सीसीएल के चिकित्सक डॉ. निशा टोप्पो एवं डॉ. शैल्या ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं घरेलू कार्य करने के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें और रोग से दूर रहें। महिला क्लब की अध्यक्षा सह सीसीएल कथारा एरिया के महाप्रबंधक की प|ी नीलम पंजाबी ने कहा कि महिलाओं को उनके हक व अधिकार के लिए जागरूक होना होगा। स्वांग दक्षिणी मुखिया धनंजय सिंह ने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर देशहित में कार्य कर रही हैं। इस दौरान क्लब की ओर से उपस्थित महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड, मेडिकल किट आदि वितरण किया गया।
खबरें और भी हैं...