बबीता ने भूखल के परिजनाें को पहुंचाई आर्थिक मदद
कसमार | कसमार थाना क्षेत्र के सिंहपुर पंचायत अन्तर्गत करमा गांव के टोला शंकरडीह में भूखल घांसी की मौत की खबर सुनकर कसमार की बबीता कुमारी मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को आर्थिक सहयोग किया। बता दें कि शंकरडीह के भूखल घांसी की मौत बीमार रहने के कारण हाे गई थी। इसकी सूचना पाकर सक्रिय समाजसेविका बबीता कुमारी मृतक के परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करने की बात कही। इस दौरान मनबोध घांसी, विजय जायसवाल, संजय जयसवाल, मंगरू घांसी आदि उपस्थित रहे।