पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएसएल में बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस पर रोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

12 मार्च को डीबी स्टार में राउरकेला और इस्को में बॉयोमीट्रिक्स अटेंडेंस पर रोक, पर बीएसएल में नहीं शीर्षक से खबर छपी थी। खबर छपते ही बीएसएल प्रबंधन ने भी करोना वायरस का हवाला देते हुए बॉयोमीट्रिक्स से अटेंडेंस पर रोक लगा दिया है। खबर में बताया गया था कि कोरोना का खौफ पूरे देश में देखा जा रहा है। बुधवार को झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के आदेश के बाद कर्मियों के बायोमीट्रिक्स पर अटेंडेंस बनाने पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी गई है। यही नहीं मंगलवार को राउरकेला स्टील प्लांट और बुधवार को इस्को स्टील प्लांट में बायोमीट्रिक्स अटेंडेंस पर रोक लगा दिया गया है, लेकिन बोकारो स्टील प्लांट में बॉयोमीट्रिक्स से अटेंडेंस पर पूरी तरह रोक नहीं लगा है। सोशल मीडिया पर बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर जबरदस्त चर्चा छिड़ी हुई है। गुरुवार को बीएसएल प्रबंधन द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि देश में कोरोना वायरस का प्रकोप है। इसे देखते हुए इस्पात मंत्रालय के आदेश के आलोक में बीएसएल में कार्यरत कर्मियों और अधिकारियों का बॉयोमीट्रिक्स से अटेंडेंस पर 12 मार्च से अस्थाई तौर पर रोक लगाई जाती है।

खबरें और भी हैं...