कोरोना के मद्देनजर कॉलेजों में कार्यक्रमों पर लगी रोक
बीबीकेएमयू प्रशासन की अोर से अादेश जारी कर धनबाद अौर बोकारो के सभी अंगीभूत काॅलेज, संबद्ध काॅलेज, बीएड काॅलेज अौर पीजी डिपार्टमेंट में अगले अादेश तक किसी भी तरह की सभा, कार्यक्रमाें के अायोजन पर रोक लगा दी गई है। विवि प्रशासन की अोर से यह अादेश कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जारी किया गया है। विवि प्रशासन के अनुसार काॅलेज व डिपार्टमेंट यह सुनिश्चित करेंगे कि काॅलेजों में सभा एवं कार्यक्रम के दौरान भीड़-भाड़ का माहौल नहीं बने। इसके साथ ही सभी काॅलेजों के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य से अनुरोध किया गया है कि वे काॅलेजों में साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखेंगे। इसके साथ ही हाथ की सफाई के लिए सेनेटाइजर का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करेंगे। काॅलेज प्रशासन को कोरोना वायरस से बचाव के लिए काॅलेजों में लगातार जागरूकता अभियान चलाने एवं छात्र-छात्राअों काे इससे बचाव के लिए जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया है।
काॅलेजों में भी बाॅयोमैट्रिक्स उपस्थिति पर रोक
विवि प्रशासन ने एक अादेश जारी करते हुए विवि मुख्यालय, पीजी डिपार्टमेंट, अंगीभूत काॅलेज, संबद्ध काॅलेज, बीएड काॅलेज समेत अन्य संस्थाअों में अगले अादेश से सभी पदाधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राअों के बाॅयोमैट्रिक्स उपस्थिति पर रोक लगा दी है। विवि प्रशासन के अनुसार यह अादेश घंटी अाधारित शिक्षक, डेली वेजेज कर्मचारी पर भी लागू होगा। विवि प्रशासन के अनुसार अगले अादेश तक सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं पूर्व की तरह रजिस्टर में मैनुअल उपस्थिति बनाएंगे।