बानेश्वर महतो की पुण्यतिथि 28 को
पिंड्राजोरा | सांड़बोआ सामुदायिक भवन में बानेश्वर महतो स्मारक स्मृति संकल्प सभा एवं मेला के आयोजन के लिए बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गौराचांद महतो ने और संचालन जेडी महतो ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया बानेश्वर महतो की पुण्य तिथि 28 मार्च को मनायी जाएगी। इस मौके पर फटीक चंद्र महतो, दुलाल चंद्र महतो रहे।