मोबाइल टावर से बैट्री की चोरी, केस दर्ज
बोकारो | चंदनकियारी थाना इलाके के सीतानाला के पास रिलायंस कंपनी के मोबाइल टावर में लगे 24 बैट्री को चाेरों ने टपा लिया। इसे लेकर टावर के सुरक्षा गार्ड दक्षिण महतो ने चंदनकियारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं एक दूसरे टावर से भी चोरों ने बैट्री चोरी का प्रयास किया। मगर यहां गांव के लोगों क आने के बाद वे भाग खड़े हुए। लोगों ने बताया कि यहां अभी चोरों का आतंक है। पुलिस गश्ती नहीं कर रही है।