बीपीसीएल के 10 वाहनों की बैटरी चोरी
बोकारो | बालीडीह थाना इलाके के राधानगर और चैनपुर गांव के बीच निर्माणाधीन बीपीसीएल कंपनी के ऑयल डिपाे की चहारदीवारी निर्माण में लगे दस वाहनों की बैटरी बीते रात चोरी हो गई। इसे लेकर कंपनी के संवेदक ने बालीडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दिन भर काम करने के बाद सभी ट्रैक्टर, जेसीबी, पोकलेन आदि वाहन कंपनी के बने शेड के पास थे, सुबह में सभी वाहनों की बैट्री गायब थी।