पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phusro News Belgaum Truck Broke Into The Wall Of The House And Entered The Courtyard A Big Accident Averted

बेलगाम ट्रक घर की चहारदीवारी तोड़ आंगन में घुसा, बड़ा हादसा टला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेरमो थाना अंतर्गत फुसरो-नावाडीह मुख्य मार्ग के ओवर ब्रिज के निकट बुधवार की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़ता हुई अंदर आंगन में घुसकर दीवार पर लटक गया। संयोग रहा कि इस घटना में घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नावाडीह की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक (जेएच 02 एके 5208) अचानक बाईं ओर मुड़कर ओवरब्रिज में नहीं चढ़कर बगल के अशोक रवानी नामक व्यक्ति के घर के ओर घूमकर पलट गया। इससे आंगन में दीवार के सहारे लटक गया। घटना के समय अशोक रवानी के घर के सदस्य घर के दूसरी ओर थे। इस घटना से अशोक रवानी के आंगन के गेट और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय वहां मौजूद दो युवक 19 वर्षीय राजेश कुमार व 20 वर्षीय बबलू कुमार भागने के क्रम में चोटिल हो गए। दोनों को केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया, जहां से इलाज के पश्चात उन्हें घर भेज दिया गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व भी यहां एक पिकअप वैन भी इसी तरह दुर्घटनाग्रस्त होकर अशोक रवानी के आंगन की दीवार तोड़कर घुस गई थी। इससे एक बच्ची घायल हो गई थी।

दीवार से सहारे लटका दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
खबरें और भी हैं...