पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को घसीटा, गंभीर रूप से हुआ घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालीडीह इलाके के बोकारो औद्योगिक क्षेत्र स्थित बल्ब फैक्ट्री के मोड़ पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर गोड़ाबाली उत्तरी पंचायत निवासी बाइक सवार गोपाल मंडल घायल हो गए। बालीडीह पुलिस के सहयोग से घायल को बीजीएच भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाेपाल हीरो होंडा बाइक से गोविंद मार्केट से गोड़ाबाली गांव जा रहे थे। इस क्रम में बल्ब फैक्ट्री के मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। अनियंत्रित ट्रक बाइक सवार को रगड़ते हुए सड़क से नीचे उतर गया। आसपास की स्थिति को देखते हुए चालक ट्रक को बैक कर भागने में सफल रहा। उसके बाद घटनास्थल पर लोग जमा हुए। बालीडीह पुलिस ट्रक की खोज में जुटी है। पुलिस के अनुसार गोविंद मार्केट से बॉटलिंग प्लंाट, सीमेंट प्लांट, एचपीसीएल जाने वाले ट्रक काफी रफ्तार में औद्योगिक क्षेत्र के बीच से गुजरते हैं। सड़क पर ब्रेकर नहीं होने के कारण हर पल दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

सड़क किनारे खड़ा क्षतिग्रस्त बाईक।
खबरें और भी हैं...