पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेरमो में बदला मौसम का मिजाज, हुई जोरदार बारिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेरमो कोयलांचल में मौसम लगातार अलग-अलग मिजाज में नजर आ रहा। शनिवार काे दिन भर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई।

कई स्थानों पर पेड़ पौधे गिर गए कई झोपड़ियां उड़ गईं। इस कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं और बारिश के कारण ठंड पुन: बढ़ गई। लोगों ने अपने गर्म वस्त्र पुन: निकाल लिए। बारिश के कारण लोग दिनभर अपने अपने घरों में दुबके रहे। सड़कों पर इक्के-दुक्के वाहन ही चलते नजर आए। संध्या 4 बजे के बाद बारिश बंद होने पर लोग घरांे से निकले। लोगों ने कहा कि यह बारिश लोगों को बीमार करने के लिए तथा ठंड बढ़ाने वाली है। बारिश के कारण जहां-जहां सड़क पर पानी जमा हो जाने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। कच्चे मकानों और छान-छप्पर वाले कई लोगों के आशियाने क्षतिग्रस्त हो गए।

खबरें और भी हैं...