पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेगी बेरमो की बेटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व चीफ इंजीनियर की सुपुत्री हैं डॉ. र|ाप्रिया

झारखंड प्रदेश के बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो में पली बढ़ी डाॅ. र|ाप्रिया विश्वस्तरीय प्रतियोगिता वर्ल्ड वाइड के ग्रैंड फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। बेरमो के जारंगडीह कोलियरी एवं कथारा एरिया के पूर्व चीफ इंजीनियर डीके मिश्रा एवं कनक मिश्रा की लाडली डाॅ. र|ाप्रिया वर्तमान में कुवैत के अमेरिकन अस्पताल में डेंटिस्ट के पद पर कार्यरत है। इस प्रतियोगिता में विश्व के अनेक देशों की प्रतिभागियों ने भाग लिया, परंतु बेरमो की डाॅक्टर बिटिया ने अपने सौंदर्य की छटा बिखेर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। उसे क्षेत्र के लोगों ने भावी सफलता को ले अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं...