टाटा मैजिक के धक्के से साइकिल सवार घायल
फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग पर पेटरवार थाना क्षेत्र की पिछरी दक्षिणी पंचायत स्थित बुटनाडीह मेन रोड में एक अज्ञात टाटा मैजिक वाहन के धक्के से साइकिल सवार घायल हो गया। बताया जाता कि सोमवार को बरमसिया निवासी गोपाल महतो साइकिल से मछली बेचकर फुसरो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की टक्कर से वह गिर गया। इससे उसका चेहरा बुरी तरह लहूलुहान हो गया एवं पैर हाथ में भी चोटें लगीं। लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए जैनामोड़ ले जाया गया। बता दें कि जैनामोड़ से फुसरो तक की सड़क का निर्माण बंद हो जाने के कारण कई जगहों पर सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहतीं हैं। बार-बार हो रहे हादसों के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रह।